1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kim Jong Un Donald Trump

किम जोंग के साथ बातचीत के लिए तैयार डोनाल्ड ट्रंप

Kim Jong Un
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बैठक करने को निश्चित रूप से तैयार हो सकते हैं। व्यापक एशियाई दौरे पर गए ट्रंप ने यह बात सोमवार को प्रसारित हुए अपने एक साक्षात्कार में कही है।
 
एक टीवी शो 'फुल मीजर' की प्रस्तोता एवं पत्रकार शेरिल एटकिसॅन ने ट्रंप से सवाल किया था कि क्या वे कभी तानाशाह के साथ बैठकर बातचीत करने के बारे में सोचेंगे? इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि वे कई एशियाई नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं किसी के साथ भी बैठक करूंगा। मुझे नहीं लगता कि यह ताकत या कमजोरी है, मुझे नहीं लगता कि लोगों के साथ बैठकर बात करना बुरी बात है। ट्रंप ने कहा कि इसलिए निश्चित तौर पर मैं इसके लिए तैयार हूं लेकिन हमें देखना होगा कि इसका नतीजा क्या होगा? मुझे लगता है कि अभी हम उस स्थिति से काफी दूर हैं। 
 
उत्तर कोरिया के लगातार परमाणु एवं मिसाइल परीक्षण करने के बाद दोनों नेताओं के बीच महीनों से वाकयुद्ध चलता आ रहा है। ऐसे में ट्रंप की ओर से यह पहला सौहार्दपूर्ण बयान जारी किया गया है। (भाषा)
अगला लेख
डोनाल्ड ट्रंप का जापानी दौरा, मिली बम की धमकी