बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Kim Jong-un Apologises to North Korea With Tears
Written By
Last Modified: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (16:54 IST)

किम जोंग उन की आंखों से निकल आए आंसू, पहली बार जनता से मांगी माफी

किम जोंग उन की आंखों से निकल आए आंसू, पहली बार जनता से मांगी माफी - Kim Jong-un Apologises to North Korea With Tears
उत्तर कोरिया का सनकी तानाशाह किम जोंग उन अपने क्रूर फैसलों के कारण सुर्खियों में रहता है, लेकिन किम ने जनता से माफी मांगी है। इतना ही नहीं, तानाशाह की आंखों में आंसू भी आ गए। कहा जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब किम जोंग उन ने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलती मानते हुए जनता से माफी मांगी है।
खबरों के अनुसार किम जोंग उन ने अपनी पार्टी की 75वीं वर्षगांठ पर जनता को संबोधित करते हुए जनता से माफी मांगी है। संबोधन के दौरान किम जोंग उन को भावुक होकर अपने आंसू पोंछते हुए भी देखा गया। अखबार 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग ने कोरोना महामारी की मुश्किल परिस्थितियों में नाकाम रहने को लेकर माफी मांगी। 
 
रहस्यमयी तानाशाह किम जोंग का यह रूप पहली पहली बार दुनिया के सामने आया है। किम जोंग को बेहद क्रूर तानाशाह माना जाता है। वहां लोग किम को भगवान की तरह पूजते हैं। किम जोंग का यह भावनात्मक पहलू दुनिया को हैरान कर रहा है।   
रहस्यमयी जिंदगी : किम की निजी जिंदगी रहस्यमयी रही है। बताया जाता है कि उसकी उम्र 37-38 साल के करीब है। ऐसा माना जाता है कि वह अपने पिता की दूसरी संतान हैं। एक छोटी बहन है। बहन राजनीतिक गलियारों में हमेशा दिखती रहती है।
ये भी पढ़ें
कांग्रेस नेता के आपत्तिजनक बयान के बाद शिवराज ने किए तीखे प्रहार