suvichar

इसराइली सेना ने 3 फिलीस्तीनियों को मार गिराया

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (11:33 IST)
सांकेतिक चित्र
जेरुसलेम। इसराइल के सैनिकों ने 2 अलग-अलग घटनाओं में गाजा पट्टी की सीमा के पास 3 फिलीस्तीनियों को मार गिराया।
 
 
इसराइल की सेना ने रविवार को जारी बयान में कहा है कि पहली घटना में 2 व्यक्ति दक्षिणी गाजा पट्टी से इसराइल में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सैनिकों की ओर से चलाई गईं गोलियों से 1 व्यक्ति की मौत हो गई और घायल दूसरे व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।
 
दूसरी घटना में 2 आतंकवादी सीमा पर लगी जालियों को पार करने में कामयाब रहे। उन्होंने इसराइली सैनिकों पर विस्फोटक फेंके। इसराइली सैनिकों ने उनको मार गिराया। गाजा में इन दोनों हमलों की जिम्मेदारी किसी भी आतंकवादी संगठन नहीं ली है।
 
इसराइल की सेनाओं ने प्रदर्शन शुरू होने के बाद से अब तक पिछले 1 महीने में 42 फिलीस्तीनियों को मौत के घाट उतारा है और गोलीबारी करीब 2,000 घायल हुए हैं जबकि इसराइल को किसी तरह की सैन्य क्षति नहीं पहुंची है। इसराइल-गाजा सीमा पर फिलीस्तीन हर शुक्रवार इसराइल में रह रहे फिलीस्तीन शरणार्थियों और उनके वंशजों की वापसी के लिए दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन करते हैं। (वार्ता)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी का बड़ा संदेश, विश्व कल्याण की कामना करते हुए क्या बोले?

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

अगला लेख