सम्बंधित जानकारी
- ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान से लौटे 110 भारतीय, सुनाई आपबीती
- मुनीर ने की ट्रंप के मन की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए मांगा नोबेल शांति पुरस्कार
- ईरान इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, तेहरान पर हमले के प्लान को ट्रंप की मंजूरी
- Gold Price : इजराइल-ईरान तनाव बढ़ने से चांदी नई ऊंचाई पर, सोने में भी 540 रुपए की तेजी
- ईरान के साथ बातचीत नहीं, जारी रहेगा ऑपरेशन राइजिंग लॉयन
इजराइल के निशाने पर अराक भारी जल रिएक्टर, सैटेलाइट से ली फोटो शेयर कर जारी किया था अलर्ट
इजराइली सेना ने लोगों से ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर के आस-पास के क्षेत्र को खाली करने को कहा था
Israel Iran War Updates : इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के 7वें दिन इजराइली सेना ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि हमले के बाद किसी भी तरह के विकिरण का खतरा नहीं है और हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था।
इससे पहले इसराइली सेना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर लोगों से ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर के आस-पास के क्षेत्र को खाली करने को कहा था। अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। ALSO READ: ईरान इजराइल जंग में अमेरिका की एंट्री, तेहरान पर हमले के प्लान को ट्रंप की मंजूरी
इजराइली सेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अराक रिएक्टर को खाली करने की सोशल मीडिया के जरिए चेतावनी देते हुए उपग्रह से ली गई तस्वीर साझा की जिसमें रिएक्टर को लाल घेरे में दर्शाया गया।
परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह प्लूटोनियम भी बनाता है जिसका संभावित रूप से परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है।هشدار فوری به کارکنان و نیز کلیه افرادی که در ناحیه قرمز رنگ نقشه در محدود شهرهای اراک و خنداب قرار دارند
— ارتش دفاعی اسرائیل | IDF Farsi (@IDFFarsi) June 19, 2025
ارتش اسرائیل همچنان که در روزهای اخیر در سراسر ایران برای حمله به زیرساختهای نظامی رژیم ایران اقدام کرده است، در این ناحیه فعالیت میکند.
شهروندان گرامی بمنظور… pic.twitter.com/r75zX5HPbc
संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी इजराइल से ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला न करने का आग्रह कर रही है। ऐसा बताया जाता है कि एजेंसी के निरीक्षकों ने 14 मई को आखिरी बार अराक का दौरा किया था।
इस बीच, वाशिंगटन स्थित समूह ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने बताया कि इजराइली हमलों में ईरान में अब तक कम से कम 639 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,329 अन्य लोग घायल हुए हैं। समूह ने बताया कि मरने वालों में 263 आम नागरिक और 154 सुरक्षा बल के जवान हैं।
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर हमले के प्लान को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह देखने के लिए फाइनल ऑर्डर को रोक दिया है कि क्या तेहरान अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ देगा। ट्रंप की युद्ध में डायरेक्ट एंट्री से पश्चिमी एशिया संकट और गहरा गया है। ईरानी राष्ट्रपति खामेनेई ने पश्चिमी एशिया में अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है।
edited by : Nrapendra Gupta
