Hanuman Chalisa
✕

इजरायल सेना ने ‘हॉट सेल्‍फी’ पोस्‍ट की तो यूजर्स बोले क्‍या यह नई मिसाइल है?

Updated: रविवार, 16 फ़रवरी 2020 (16:39 IST)
इजरायल की सेना रविवार को एक 'हॉट सेल्‍फी' के चलते ट्विटर पर बहस का विषय बन गई। इस हॉट सेल्‍फी को हजारों यूजर्स री-ट्वीट और कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने तो इस गतिविधि के जमकर मजे ले डोले।

दरअसल, इजरायल की सेना के ट्विटर अकाउंट से एक महिला की सेल्‍फी पोस्‍ट की गई है। यह फोटो देखते ही यूजर्स भडक गए और उन्‍हें सेना को ट्रोल करने का मौका मिल गया। दिनभर इसे लेकर ट्विटर पर माहौल गर्मा रहा। किसी ने कहा कि हो सकता है कि इजरायल डिफेंस फोर्स का अकांउट हैक हो गया हो।

हजारों यूजर्स ट्वीट कर के इजरायली सेना को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने इजरायली सेना को टैग करते हुए ट्वीट किया, 'आपने अपने निजी अकाउंट की बजाय गलती से इजरायली सेना के ट्विटर हैंडल से पोस्‍ट कर दिया है क्‍या?'

एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्‍या यह नई मिसाइल है?'

कुछ यूजर तो यह कहने लगे कि अरे,  'मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं, यह तो मेरी गर्लफ्रेंड है। उसने एक घंटे पहले मुझसे कहा था कि वह सोने जा रही है। ये यहां क्‍या कर रही है।

यूं दी सेना ने सफाई
जब मामला बहुत बढ गया और हजारों लोग इजरायली सेना को ट्रोल करने लगे तो करीब 30 मिनट इजरायली सेना ने अपनी सफाई दी और कहा कि  'हमास इसके जैसे फोटो का इस्‍तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बना रहा है ताकि आईडीएफ के सैनिकों के फोन को हैक किया जा सके।

हमास यह नहीं जानता है कि इजरायली खुफिया एजेंसी ने हमास की साजिश को नाकाम कर दिया है और उनके मालवेयर को ट्रैक करके उसके हैकिंग सिस्‍टम को डाउन कर दिया है। हालांकि इस सफाई के बाद भी सेना की ट्रोलिंग जारी रही।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख