• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Iraq and the world's most dangerous terrorist killed
Last Updated : शनिवार, 15 मार्च 2025 (12:49 IST)

इराकी सेना को बड़ी सफलता, ISIS का सीरिया प्रमुख अबू खदीजा ढेर

इराकी सेना को बड़ी सफलता, ISIS का सीरिया प्रमुख अबू खदीजा ढेर - Iraq and the world's most dangerous terrorist killed
बगदाद। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने शुक्रवार को बताया कि इस्लामिक स्टेट के प्रमुख अब्दल्लाह माकी मोसलेह अल-रिफाई को इराक में एक अभियान के दौरान ढेर कर दिया गया। उसे 'अबु खदीजा' के नाम से भी जाना जाता था। यह अभियान इराकी राष्ट्रीय खुफिया सेवा और अमेरिकी बलों ने संचालित किया।
 
इराक के प्रधानमंत्री अल-सुदानी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक बयान में कहा कि इराक के लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रभावशाली जीत जारी रखे हुए हैं। बयान में कहा गया कि अबु खदीजा आतंकवादी संगठन का 'डिप्टी खलीफा' था और इराक तथा विश्व के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक था।ALSO READ: 2024 में पाकिस्तान में 1099 आतंकी हमले, दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आतंकवाद प्रभावित देश बना
 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार रात अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ' पर कहा कि आईएसआईएस के भगोड़े कट्टरपंथी को आज इराक में मार दिया गया। हमारे साहसी योद्धाओं ने इराकी सरकार और कुर्दिश क्षेत्रीय प्रशासन के सहयोग से उसे खोजकर मार गिराया।ALSO READ: POK स्थित हिज्बुल के 5 आतंकियों की रामबन में संपत्ति जब्त, बना रहे थे धन जुटाने की योजना
 
एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि यह अभियान इराक के पश्चिमी प्रांत अनबर में संचालित किया गया। वहीं एक अन्य अधिकारी के अनुसार अभियान गुरुवार की रात शुरू किया गया था लेकिन अल-रिफाई की मौत की पुष्टि शुक्रवार को हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta