• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. spacex nasa iss mission sunita williams butch wilmore to return on earth
Last Modified: शनिवार, 15 मार्च 2025 (08:29 IST)

मिशन क्रू 10 ने ISS के लिए भरी उड़ान, जानिए कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स

मिशन क्रू 10 ने ISS के लिए भरी उड़ान, जानिए कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स - spacex nasa iss mission sunita williams butch wilmore to return on earth
Sunita Williams news in hindi : पिछले 9 माह से अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसें सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की जल्द ही धरती पर वापसी हो सकती है। नासा ने उनकी वापसी के लिए मिशन क्रू 10 को सफलतापूर्वक लांच कर दिया है। दोनों के 19 मार्च को ISS से रवाना होने की उम्मीद है। 
 
नासा और स्पेसएक्स के संयुक्त मिशन क्रू-10 को शुक्रवार को शाम 7.03 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया गया। सफल प्रक्षेपण के बाद सुनीता विलियम्स और विल्मोर की धरती पर वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इससे पहले बुधवार और गुरुवार को जाना था। लेकिन तकनीकी समस्या के कारण लॉन्च को रद्द कर दिया गया। 
 
जून 2024 में 8 दिन के लिए आईएसएस गए सु‍नीता विलियम्स और बैरी विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं के कारण वहीं फंस गए। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एक बयान जारी कर कहा है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री 19 मार्च से पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हो जाएंगे।
 
ट्रंप ने किया था वादा : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के घने बालों की सराहना की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे 2 अंतरिक्ष यात्रियों को संदेश दिया कि उन्हें जल्द धरती पर वापस लाया जाएगा।
 
ट्रंप (78) ने अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे बुच विल्मोर और विलियम्स को पृथ्वी पर वापस लाने में मदद करने के लिए व्यक्तिगत रूप से एक बचाव दल को कक्षा में भेजने की संभावना का जिक्र किया था और 8 दिन के मिशन के 9 महीने तक जारी रहने के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना की थी। ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने उन्हें वहीं फंसा छोड़ दिया।
 
उन्होंने कहा कि हमारे दो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। मैंने एलन (मस्क) से कहा कि मेरा एक काम करो। क्या तुम उन्हें बाहर निकाल कर ला सकते हो?' उन्होंने कहा ‘हां’। वह वहां जाने की तैयारी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि दो सप्ताह में। मस्क अभी एक यान तैयार कर रहे हैं जो ऊपर जाएगा और उन्हें वहां से ले जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: मुंगेर में ASI की हत्या कर भाग रहे आरोपी का एनकाउंटर