dharma sangrah
✕

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से हजारों पर्यटक फंसे, 445 उड़ानें रद्द

Updated: मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (16:35 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया में माउंट आगुंग ज्वालामुखी में विस्फोट के दूसरे दिन मंगलवार को पर्यटक द्वीप बाली के हवाई अड्‍डों को बंद किए जाने से 89 हजार पर्यटक फंस गए हैं। ज्वालामुखी से निकल रहे धुएं के कारण 445 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हवाई अड्डों को बंद किए जाने की वजह से 196 अंतरराष्ट्रीय और 249 घरेलू उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
 
समाचार समिति अंतारा ने परिवहन मंत्रालय के महासचिव सुगीहारजो के हवाले से बताया कि ज्वालामुखी से आ रहे धूल और धुएं के गुबार की दिशा को देख कर ही हवाई अड्डों को खोलने या बंद करने का निर्णय लिया जाएगा।
 
वायु परिवहन मंत्रालय की निदेशक मारिया क्रिस्टी एंदाह मुरनी ने बताया कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी में और जोरदार विस्फोट होने की आशंका है। अभी भी ज्वालामुखी से 3400 मीटर ऊंचाई पर काला धुआं तथा राख का जोरदार गुबार नजर आ रहा है जिसकी वजह से बाली के नगुराह राय हवाईअड्डे को कल और आज भी बंद करना पड़ा।
 
ज्वालामुखी विस्फोट के कारण अधिकारियों ने 10 किलोमीटर के दायरे के गांवों के लोगों और पर्यटकों को वहां से हट जाने के निर्देश दिए हैं। लगभग तीस हजार लोगों ने पहले ही यह क्षेत्र खाली कर दिया है। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख