dharma sangrah
✕

अमेरिका में भारतीय छात्रों की संख्या 12 प्रतिशत बढ़ी, चीनी छात्र 8 फीसदी घटे

Updated: गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (09:07 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की संख्या में 2021 में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि चीन के छात्रों की संख्या में आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में पढ़ाई के लिए सबसे अधिक संख्या में चीनी छात्र आते हैं।
 
अमेरिका की नागरिकता एवं आव्रजन सेवाओं ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 महामारी का 2021 में अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के दाखिले पर असर जारी है।
 
‘स्टूडेंट्स एंड एक्सचेंज विजिटर इंफोर्मेशन सिस्टम’ (सेविस) के सक्रिय एफ-1 और एम-1 छात्रों की कुल संख्या 2021 में 12,36,748 रही, जो 2020 के मुकाबले 1.2 फीसदी कम है। F-1 और M-1 दो गैर-आव्रजक छात्र वीजा हैं। जे-1 भी गैर-आव्रजक छात्र वीजा है लेकिन ज्यादातर शोधार्थी कार्यक्रमों के लिए दिया जाता है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि एशियाई देशों में से चीन और भारत के छात्रों की संख्या सबसे अधिक रहती है। हालांकि चीन से 2020 के मुकाबले 2021 में कम छात्र आए जबकि भारत ने अधिक छात्र भेजे। भारतीय छात्रों में 37 प्रतिशत महिलाएं हैं।
 
हालांकि कुल मिलाकर चीन 3,48,992 छात्रों को भेजकर अमेरिका में शीर्ष पर बना हुआ है। भारत के 2,35,851 छात्र अमेरिका आए। इसके बाद दक्षिण कोरिया के 58,787, कनाडा के 37,453, ब्राजील के 33,552, वियतनाम के 29,597, सऊदी अरब के 28,600, ताइवान के 25,406, जापान के 20,144 और मेक्सिको के 19,680 छात्र अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं।
 
रिपोर्ट के अनुसार, केवल एशिया और ऑस्ट्रेलिया/प्रशांत द्वीप से अमेरिका आने वाले छात्रों की संख्या में ही पिछले साल गिरावट देखी गयी जबकि अन्य सभी महाद्वीप के छात्रों में वृद्धि देखी गई। वहीं, भारत और चीन से आने वाले छात्रों की संख्या अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या की 71.9 फीसदी है। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख