dharma sangrah

शपथग्रहण समारोह में नया ट्विस्ट, अब मोदी को नहीं बुलाएंगे इमरान, क्या है वजह...

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (18:41 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति में गुरुवार को उस समय नया मोड़ आ गया जब इमरान खान ने भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्‍ट्रपति जिनपिंग समेत किसी भी विदेशी दिग्गज नेता को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं करने का फैसला किया।

द डान की रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने पहले बहुत सी विदेशी हस्तियों को आमंत्रित किया था, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों तथा बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के नाम शामिल थे।

पार्टी प्रवक्ता फवाद चौधरी के मुताबिक खान ने शपथ ग्रहण को भव्य समारोह के बजाय सादे रूप से आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खान ऐवान-ए-सदर (राष्ट्रपति आवास) में एक सादे समारोह में शपथ लेंगे।

इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया है कि समारोह में किसी विदेशी अथिति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह राष्ट्रीय कार्यक्रम होगा। खान के सिर्फ कुछ करीबी मित्रों को ही बुलाया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि पहले खबरे आ रही थी कि इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने मोदी समेत सार्क देशों के नेताओं को बुलाने की योजना बनाई थी। लेकिन पार्टी के नेताओं को डर था कि अगर मोदी ने आने से इनकार कर दिया तो उनकी काफी किरकिरी होगी।
 
बताया जा रहा है कि सेना भी मोदी को इमरान के शपथग्रहण समारोह में बुलाने के खिलाफ थी। इमरान किसी भी हालत में सेना को नाराज नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह फैसला किया।
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, अब सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा

कान्हा की नगरी में गूंजा कृष्ण नाम, जन्मभूमि से निकली भव्य श्रीकृष्णोत्सव शोभायात्रा, भक्तों का उमड़ा सैलाब

'योगी बाबा आयो है, 1051 करोड़ लायो है', श्रीकांत शर्मा ने गिनाए ब्रज के विकास कार्य; बोले- जहां कीचड़ था, वहां बनी सड़कें

गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर 81 शिक्षकों को सम्मानित करेंगे CM योगी, देखें पूरी डिटेल

अगला लेख