sundarkand
✕

बिग बॉस में जयललिता को बताया तानाशाह, मुश्किल में कमल हासन

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (18:01 IST)
चेन्नई। अभिनेता कमल हासन की मेजबानी में हो रहा 'बिग बॉस' का तमिल संस्करण विवादों में घिर गया है। एक अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत देकर शो को प्रतिबंधित करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि इसमें दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की छवि तानाशाह के तौर पर दिखाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
 
अधिवक्ता लौइजल रमेश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मक्कल निधि मय्यम पार्टी के संस्थापक कमल हासन अपने कार्यक्रम का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित के लिए कर रहे हैं और आरोप लगाया कि वे अपने शो में जया के बारे में ऐसा बोलते हैं जिससे उन्हें नीचा दिखाया जा सके।
 
उन्होंने कहा कि हासन और इस कार्यक्रम का निर्माण करने वाली संस्था दिवंगत मुख्यमंत्री को तानाशाह के तौर पर दिखा रहे हैं और उनकी मंशा उनके प्रति लोगों में असम्मान पैदा करने की है।
 
रमेश ने आरोप लगाया कि 'डिक्टेटर' शीर्षक के तहत शो के प्रतिभागियों को दिए गए एक खास काम के जरिए एक प्रतिभागी को लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी करते हुए दिखाया गया। अधिवक्ता ने शो में सबकुछ पहले से तय होने का दावा करते हुए कहा कि हासन तय करते हैं कि किसी को टास्क के दौरान क्या करना चाहिए और क्या बोलना चाहिए? (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख