suvichar

इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा ने घर छोड़ा

Updated: बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (16:46 IST)
इस्लामाबाद। क्रिकेट से राजनीति में उतरे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की तीसरी पत्नी के साथ विवाद और घर छोड़ देने की खबरें हैं।
 
पाकिस्तान के उर्दू दैनिक 'उम्मत' के अनुसार तीसरी पत्नी बुशरा मेनका के पिछली शादी से बेटे के इस्लामाबाद स्थित इमरान के घर पर अधिक दिनों तक रुकने को लेकर आपत्ति करने पर बुशरा ने आवास छोड़ दिया है। इमरान ने अपनी आध्यात्मिक गुरु से इसी वर्ष फरवरी में निकाह किया था।
 
अखबार के मुताबिक समझा जाता है कि शादी से पहले दोनों के बीच यह सहमति बनी थी कि बुशरा मेनका परिवार का कोई भी सदस्य इमरान के घर बानी गाला में लंबे समय तक नहीं रुकेगा। बुशरा मेनका की पहली शादी के पुत्र के घर पर लंबे समय तक रुकने को लेकर इमरान खान नाराज थे।
 
उर्दू दैनिक को उद्धृत करते हुए टाइम्स ऑफ इस्लामाबाद में छपी खबर के अनुसार बुशरा मेनका अपने मायके में पिछले एक माह से अधिक समय से रह रही हैं। दोनों के बीच विवाद की वजह बुशरा के पुत्र के अधिक समय तक बानी गाला में रुकना बताया जा रहा है।
ऐसी भी खबरें हैं कि बुशरा मेनका के पुत्र के बानी गाला में रुकने के बाद से इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान के साथ नजदीकियां बढ़ी हैं। यह भी कहा गया है कि इमरान खान की बहन जो तीसरे निकाह से खुश नहीं थीं, वह भी बानी गाला में रह रही हैं और घर में चल रहे नवनिर्माण के काम में काफी सक्रिय हैं और इसकी वजह से भी दोनों के बीच मतभेद को बल मिला है।
 
दोनों के बीच विवाद को लेकर कहा जा रहा है कि इमरान खान के पालतू कुत्तों का रहना भी एक वजह है। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले बुशरा के कहने पर पूर्व क्रिकेटर के घर से निकाले गए कुत्ते एक बार फिर घर में आ गए हैं। इमरान खान ने हालांकि कुत्तों को निकाले जाने के समाचारों का यह कहते हुए खंडन किया था कि जो उनका प्यारा कुत्ता शेरू था और जिसकी बात की जा रही है वह कई साल पहले ही मर चुका है। खबरों के अनुसार कुत्तों के रहने से आध्यात्मिक प्रवृत्ति की बुशरा की गतिविधियों पर प्रभाव पड़ता था और इसी वजह से वह कुत्तों को घर से हटाने की मांग कर रही थीं। (वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख