Daily Horoscope
✕

140 साल तक जी सकेगा इंसान : सत्य नडेला

Updated: गुरुवार, 25 जनवरी 2018 (00:11 IST)
दावोस (स्विट्जरलैंड)। चिकित्सा क्षेत्र में हो रही प्रगति के चलते आन वाले वर्षों में लोग डिजिटल प्रौद्योगिकी पर आधारित कृत्रिम ज्ञान का प्रयोग कर अपने स्वास्थ्य का खुद प्रबंध करते हुए 140 वर्ष की आयु तक जीवित रह सकेंगे। यहां विश्व आर्थिक मंच की शिखर बैठक में स्वास्य प्रौद्योगिकी पर केंद्रित एक परिचर्चा में विशेषज्ञों के अनुसार प्रौद्योगिकी के इस उभरते परिदृश्य में अस्पतालों की भूमिका केवल आपात चिकित्सा कक्ष की रह जाएगी। 
 
माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यपालक सत्य नडेला ने कहा कि डिजीटल प्रौद्योगिकी आधारित चौथी औद्योगिक क्रांति चिकित्सा क्षेत्र को इस कदर बदल देगी कि कृत्रिम ज्ञान की प्रौद्योगिक और डाटा से लैस चिकित्सा वैज्ञानिक तत्काल रोग के सर्वोत्तम निदान ढूंढने में बड़े बड़े दिग्ग्जों को पीछे छोड़ देंगे। अस्पतालों का प्रबंध भी डिजिटल प्रौद्योगिक पर आधारित हो जाएगा। 
 
मेडिकल रिकॉर्ड तुरंत के तुरंत उपलब्ध हो सकेंगे। इस सत्र के बारे में जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रौद्योगिकी और औषधियों के तालमेल से दुनिया स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर हो रही है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ ही दशकों में लोग 140 वर्ष तक जी सकेंगे। अस्पता आपात चिकित्सा कक्ष भर रह जाएंगे क्यों कि रोग अपनी बीमारी का प्रबंध खुद करने लगेंगे। 5जी कनेक्शन से जुड़ी एम्बुलेंस आघात से पीड़ित व्यक्ति के स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े ले कर रास्ते में ही उसकी रक्षा के लिए चिकित्सकीय प्रक्रिया शुरू कर देगी। इससे हर साल लाखों लोगों का जीवन बच सकेगा। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख