suvichar
✕

लावा ने लांच किया इंडिया में डिजाइन किया स्मार्ट फोन

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (23:49 IST)
मोबाइल फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी लावा इंटरनेशनल ने वर्ष 2021 तक पूरी से भारत में निर्मित फोन लांच करने के लिए देश में 250 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा करते हुए पहला डिजाइन इन इंडिया फीचर फोन प्राइम एक्स उतारा है, जिसकी कीमत 1,499 रुपए है।

संचार मंत्री मनोज सिन्हा, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और कंपनी के ब्रांड अंबेसडर क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी ने कल रात यहां आयोजित एक कार्यक्रम में लावा में भारत में डिजाइन इस पहले फीचर फोन लॉच किया जिसकी बिक्री आज से शुरू हो गयी है।

इस मौके पर श्री सिन्हा ने कहा कि मेक इन इंडिया का अगला कदम है डिजाइन इन इंडिया। डिजाइन इन इंडिया भारत की सॉफ्टवेयर शक्ति का बेहतर से तरीके से उपयोग कर सकेगा क्योंकि मोबाइल फोन में 60 प्रतिशत काम साफ्टवेयर का होता है।

उन्होंने कहा कि लावा का डिजाइन इन इंडिया अभियान देश के आईटी उद्योग में आंदोलन का शुरूआती चरण है। प्रसाद ने कहा कि अर्थव्यवस्था के आकार के आधार पर भारत चीन को पीछे छोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और लावा का डिजाइन इन इंडिया अभियान इसको गति देने वाला है क्योंकि एक भारतीय व्यक्ति अब तक चीन में मोबाइल फोन के डिजाइन और उत्पादन पर निवेश कर रहा था लेकिन अब वह अपने देश में डिजाइन इन इंडिया अभियान शुरू किया है जिसका अनुकरण दूसरी कंपनियां भी करेंगी।

उन्होंने कहा कि तीन वर्ष पहले मात्र दो कंपनियां देश में मोबाइल फोन बना रही थी और अब उनकी संख्या बढ़कर 113 हो चुकी है और अभी सालाना 22.50 करोड़ मोबाइल फोन बन रहे हैं। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हरि ओम राय ने कहा कि लावा ने वर्ष 2021 तक पूरी तरह से स्वदेश निर्मित फोन लॉच करने के लक्ष्य के साथ 250 करोड़ रुपए की लागत से डिजाइल इन इंडिया अभियान शुरू किया है और उनकी कंपनी इस वर्ष अक्टूबर में पहला डिजाइन इन इंडिया स्मार्टफोन भी लॉच करने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारत की तुलना में चीन की अर्थव्यवस्था पांच छह गुना बढ़ी है लेकिन उसकी उत्पादन लागत भी भारत की तुलना में तीन गुना अधिक है। अभी भारत में विनिर्माण शुरू करने का सर्वश्रेष्ठ समय है। उन्होंने कहा कि भारत को निर्मित वस्तुओं और उसके कलपुर्जे के वैश्विक बाजार में करीब आधी हिस्सेदारी पर कब्जा करने का कोशिश करनी चाहिए। श्री राय ने हालांकि कहा कि लावा को अभी डिजाइन इन इंडिया उत्पाद के लिए कलपुर्जे हासिल में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख