• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hostage situation at Wal Mart ends after police shoot suspect
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , बुधवार, 15 जून 2016 (08:27 IST)

वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी करने वाला मुठभेड़ में ढेर

Wal Mart
वाशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा में ओरलैंडो हमले के बाद एक बार फिर से अत्याधुनिक हथियारों से लैस हमलावर ने टेक्सास राज्य के पैनहेंडल सिटी के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी कर एक व्यक्ति को बंधक बना लिया।
 
पुलिस ने कहा कि गोलीबारी की घटना की खबर सुनते ही पुलिस ने वालमार्ट को चारों तरफ से घेर लिया और बाद फिर बाद में हमलावर के साथ जवाबी कार्रवाई में उसे ढेर कर दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना कार्यस्थल संबंधी हिंसा से जुड़ी है। बंधक को बंदूकधारी के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया गया।
 
पुलिस ने गोलीबारी में किसी के घायल होने की खबरों से इन्कार किया है। इसके साथ ही स्टोर की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए थे। वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी के बाद आसपास के इलाकों में यातायात रोक दिया गया था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
प्रणब मुखर्जी को आइवरी कोस्ट का सर्वोच्च सम्मान