dharma sangrah

राजनीति में हाफिज सईद, अब सिखों से मांगा समर्थन

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (10:26 IST)
लाहौर। मुम्बई आतंकवादी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता एवं जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद ने ननकाना साहिब में पाकिस्तानी सिखों के एक समूह के साथ विशेष बैठक की और हाल में गठित अपने राजनीतिक दल के लिए उनसे आगामी चुनाव में समर्थन मांगा।
 
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग ननकाना साहिब में रहते हैं।
 
सिख नेताओं के साथ बैठक में सईद के साथ मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) प्रमुख सैफुल्लाह खालिद भी थे। एमएमएल जमात उद दावा का राजनीतिक चेहरा है। गृह मंत्रालय की आपत्ति पर एमएमएल का पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया है।
 
सईद ने गत शुक्रवार को लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब में जमात उद दावा के कार्यालय में पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गोपाल सिंह चावला के नेतृत्व वाले एक सिख समूह से मुलाकात की थी। (भाषा)

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

CM योगी प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा

गुजरात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 7 PI का ट्रांसफर, 6 अधिकारी ATS में तैनात

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

क्या वाकई रोकी जा सकती है एआई के विकास की रफ्तार?

अब चाय से लेकर किराना तक... 2,000 रुपए तक के UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार का बड़ा ऐलान

अगला लेख