sawan somwar

गिलगिट में चोर, कश्मीर में दोस्त नहीं हो सकता है : सेंगे सेरिंग

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (19:41 IST)
वॉशिंगटन। गिलगिट बालटिस्तान के एक प्रतिष्ठित कार्यकर्ता ने कहा है कि कश्मीर पाकिस्तानी सेना के लिए पैसा कमाने की मशीन है, जो घाटी में यथास्थिति बरकरार रखना चाहती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जो गिलगिट में चोर है, वह जम्मू कश्मीर में दोस्त नहीं हो सकता है।
 
गिलगिट बालटिस्तान नेशनल कांग्रेस के निदेशक सेंगे सेरिंग ने आरोप लगाया कि भारतीय कश्मीर में विस्फोटकों और अन्य चीजों के साथ पाकिस्तान के गुर्गे हैं। 
 
सेरिंग ने कहा कि जब भी पैसा खत्म होता है, आप ब्लैकमेल के साथ रूस से वार्ता, चीन से वार्ता के साथ सामने आ जाते हैं। मैं अमेरिका से गुजारिश करता हूं कि वह दुष्चक्र से बाहर आए। पाकिस्तान किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं है और इसने अमेरिका के लिए अच्छा नहीं किया है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि आप (पाकिस्तान) कश्मीर के एक तिहाई हिस्से पर काबिज हैं। कोई कब्जावर कश्मीर का दोस्त नहीं हो सकता। आप गिलगिट बालटिस्तान के संसाधनों का शोषण कर रहे हैं, वह भी किसी रॉयल्टी या मुआवजे दिए बिना। मैं आपको गिलगिट बालटिस्तान में चोर कहता हूं। गिलगिट बालटिस्तान का चोर जम्मू-कश्मीर में दोस्त नहीं हो सकता। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना के लिए कश्मीर पैसा कमाने की मशीन है जिसकी यथास्थिति वह कायम रखना चाहती है। (भाषा)
Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

प्रयागराज में राहुल गांधी की गूंज, छात्रों के बीच खोला रोजगार के '5 बंद दरवाजों' का सच

जापान के बाद 162 KMPH की रफ्तार से चीन की ओर बढ़ा टाइफून डॉल्फिन, चीन में अलर्ट, बंदरगाह, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

70 साल तक बेबस रही शहीद ठाकुर रोशन सिंह की धरती, फिर CM योगी ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पुष्पवर्षा

ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर मांगी हेल्‍प, सीएम पुष्‍कर धामी ने बढ़ाया मदद का हाथ

अगला लेख