Hanuman Chalisa

नवाज ने दिए पठानकोट हमले की जांच शीघ्र पूरी करने के आदेश

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (19:35 IST)
इस्लामाबाद। आतंकवाद के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय जगत में अलग-थलग पड़ते पाकिस्तान की नवाज शरीफ सरकार ने पठानकोट हमले की जांच शीघ्र पूरी करने और बंद पड़ी मुंबई आतंकवादी हमले की जांच दोबारा शुरू करने के आदेश जारी किए हैं।
        
आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के चौतरफा अंतरराष्ट्रीय दबाव झेलने के बाद हाल ही में सरकार और सैन्य नेतृत्व की एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी जिसमें देश में आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही भारत में हुए इन दो आतंकवादी हमलों की जांच तेज करने के निर्देश दिए गए। 
 
समाचार-पत्र डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने सैन्य प्रतिष्ठानों को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई में संघीय और प्रांतीय सरकारों को सहयोग देने को कहा है।
 
आईएसआई प्रमुख जनरल रिजवान अख्तर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर जंजुआ प्रांतीय सर्वोच्च समितियों तक यह संदेश पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रांतों की यात्रा कर रहे हैं।         
 
गौरतलब है कि उरी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय में आतंकवादी हमले में 19 सैनिकों के मारे जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने का अभियान शुरू कर दिया है और इस्लामाबाद में होने वाले दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ के सम्मेलन का सदस्य देशों की ओर से बहिष्कार के बाद मेजबान पाकिस्तान को इसे स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी थी। इसके अलावा अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और रूस ने उरी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की थी। (वार्ता) 
Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मनमोहन सिंह के अपमान के लिए खुद को भी माफ कर लें मोदी, कोयला घोटाले में क्लीन चिट के बाद सोनिया गांधी का तीखा तंज

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की फिर अटकलें! क्या है इस तरह की खबरों की वजह

अगला लेख