sawan somwar

बैंकों के मुनाफे पर बढ़ते फंसे कर्ज का जोखिम : आईएमएफ

Updated: गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016 (19:35 IST)
वॉशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने बुधवार को कहा कि कमजोर ऋण वृद्धि तथा बढ़ती गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) के कारण बैंकों के मुनाफे में कमी का जोखिम है। इसके साथ ही आईएमएफ ने फंसे कर्ज की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त और अधिक समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। आईएमएफ ने अपनी वैश्विक वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट में यह निष्कर्ष निकाला है।

इसमें कहा गया है कि विशेषकर भारत जैसे उन देशों में जहां ऋण चक्र अंतिम चरण में है, बैंकों के समक्ष मुनाफे या वृद्धि में गिरावट का जोखिम है। इन देशों में ऋण वृद्धि में नरमी तथा एनपीए में वृद्धि गहरी है। 
 
सार्वजनिक बैंकों सकल एनपीए 2014-15 में 2.67 लाख करोड़ रुपए था, जो कि 2015-16 में बढ़कर 4.76 लाख करोड़ रुपए हो गई। आईएमएफ ने गैर निष्पादित आस्तियों के मामले में त्वरित व पारदर्शी कदम उठाने का आह्वान किया है ताकि बैंकिंग प्रणाली में बेहतर हालात सुनिश्चित किए जा सकें।
 
इसमें कहा गया है कि भारत जैसे कुछ देश एनपीए घटाने के लिए कदम उठा रहे हैं, लेकिन अतिरिक्त व और समयबद्ध कदमों की जरूरत है। (भाषा)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

NRC नहीं तो जनगणना नहीं! मणिपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके सीएम और गृह मंत्री के पुतले

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया वर्जन बना ‘हम Gen Z हैं’? उमर अब्दुल्ला ने द्रास चेकपोस्ट Viral Video पर कसा तंज [VIDEO]

कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, विदेश में पढ़ाई के लिए अब 10 लाख रुपये तक आय वालों को मिलेगा लोन

अगला लेख