Hanuman Chalisa
✕

रूसी जलसीमा में दो पोतों में आग लगी, 14 की मौत

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (22:57 IST)
मॉस्को/मुंबई। क्रीमिया को रूस से अलग करने वाली कर्च जलसंधि में तंजानियाई ध्वज लगे दो पोतों में आग लग जाने से कम से कम 14 लोग मारे गए जबकि छह अन्य लापता हैं। इन दोनों पोतों पर चालक दल के भारतीय, तुर्की और लीबियाई सदस्य सवार थे। मंगलवार को मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली।
 
हादसे में मारे गए और लापता लोगों की पहचान अभी नहीं हुई है लेकिन मुंबई में नौवहन महानिदेशालय के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में दोनों जहाजों पर मौजूद करीब 15 भारतीय सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पोतों में सवार अधिकतर भारतीय सुरक्षित हैं।
 
रूस की जलसीमा के पास दोनों पोतों में आग लगी। इन पोतों पर तंजानियाई झंडा लहरा रहा था। इनमें से एक पोत द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) ले जा रहा था जबकि दूसरा एक टैंकर ले जा रहा था। आग उस वक्त लगी जब इनमें से एक पोत दूसरे पोत को ईंधन दे रहा था।
 
इस घटना के शिकार हुए कैंडी नाम के पोत के चालक दल में 17 सदस्य सवार थे जिसमें नौ तुर्की और आठ भारतीय नागरिक थे। दूसरे पोत माइस्त्रो के चालक दल में 15 सदस्य थे जिनमें तुर्की के सात, भारत के सात और लीबिया का एक नागरिक था। रूस की समाचार एजेंसी ‘तास’ ने समुद्री अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। 
 
मुंबई में नौवहन महानिदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल के आसपास के इलाकों में दर्जनों पोत बचे हुए लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
 
अधिकारी ने सटीक आंकड़ा देने से इनकार करते हुए कहा, हमारे कुछ नागरिकों ने देश में अपने परिजनों से सुरक्षित होने को लेकर बात की है जबकि कुछ को जलते पोतों से नदी में कूदने के बाद बचाया गया। (भाषा)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

अगला लेख