सम्बंधित जानकारी
- क्या दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या होगा असर?
- पाकिस्तान से दोस्ती का बदला ले रहा भारत, SCO की सदस्यता नहीं मिलने पर भड़का यह मुस्लिम देश?
- BRI के विरोध से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, SCO में चीन के ड्रीम प्रोजेक्ट के खिलाफ अकेले खड़े रहा भारत
- Tariff War : SCO समिट में भारत का जलवा देख तिलमिलाए डोनाल्ड ट्रंप, टैरिफ को लेकर किया यह दावा
- SCO Summit : 10 मिनट तक पुतिन कार में करते रहे PM मोदी का इंतजार, जानिए दोनों नेताओं के बीच की सीक्रेट टॉक, क्या ट्रंप के टैरिफ के खिलाफ बना कोई प्लान
पुतिन, जिनपिंग और किम जोंग पर क्यों भड़के ट्रंप, अमेरिका के खिलाफ षड्यंत्र का आरोप
चीन की विक्ट्री डे परेड में एक साथ दिखे पुतिन, जिनपिंग और किम जोंग
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन जंग पर व्लादिमीर पुतिन के रवैये पर निराशा जताई। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर अमेरिका के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया। ALSO READ: भारत, रूस और चीन देंगे महाशक्ति को टक्कर
बीजिंग में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के 80 वर्ष पूरे होने पर चीन की विशाल सैन्य परेड आयोजित की गई। इसमें शी जिनपिंग ने पुतिन और किम जोंग को भी आमंत्रित किया। तीनों नेताओं के एक मंच पर आने से ट्रंप खासे नाराज है।
ट्रंप ने द स्कॉट जेनिंग्स रेडियो शो को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बेहद निराश हैं। उनकी सरकार रूस में हो रही मौतों को रोकने के लिए जल्द कदम उठाएगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर कहा कि राष्ट्रपति शी और चीन की जनता को मेरी शुभकामनाएं। कृपया मेरी गर्मजोशी भरी बधाई पुतिन और किम जोंग उन को भी दें, क्योंकि आप सब मिलकर अमेरिका के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।
The big question to be answered is whether or not President Xi of China will mention the massive amount of support and “blood” that The United States of America gave to China in order to help it to secure its FREEDOM from a very unfriendly foreign invader. Many Americans died in…
— Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) September 3, 2025
गौरतलब है कि ट्रंप ने अगस्त में अलास्का में पुतिन के साथ शिखर वार्ता की थी। इसके बाद वे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय देशों व NATO नेताओं से व्हाइट हाउस में मिले। इन मुलाकातों के बाद रूस और यूक्रेन में जंग थमने की बजाए और तेज हो गई।
edited by : Nrapendra Gupta
