• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump on e-mail controversy
Written By
Last Modified: सोमवार, 31 अक्टूबर 2016 (09:16 IST)

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा हिलेरी क्लिंटन को बचाने की कोशिश कर रहा है न्याय विभाग

Donald Trump
वाशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के न्याय विभाग पर उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को ईमेल विवाद में बचाने की कोशिश का आरोप लगाया है। अमेरिका में आठ नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव से महज कुछ दिन पहले एफबीआई ने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के खिलाफ ईमेल मामले में नए सिरे से जांच शुरू करने की घोषणा की है जिसके एक दिन बाद ट्रम्प का यह आरोप सामने आया है।
ट्रम्प ने कोलोराडो में एक चुनावी रैली में अपने समर्थकों से कहा, 'अब ऐसी रिपोर्ट है कि न्याय विभाग एफबीआई से लड़ रहा था और इसी कारण न्याय विभाग हिलेरी क्लिंटन को बचाने का भरसक प्रयास कर रहा था।'
 
उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें सिर्फ तीसरी दुनिया के देश में होती हैं। उन्होंने कहा, 'हम लोग तीसरी दुनिया के देश में रह रहे हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। हमारी न्याय प्रणाली के संदर्भ में यह सबसे निम्न बिंदु है। हमारे देश के इतिहास में यह सबसे निम्न बिंदु है। आठ नवंबर को हम लोग चीजें बदलने जा रहे हैं।' (भाषा)
ये भी पढ़ें
मोसुल में आईएस बना रहा 'मानव ढाल', 200 से अधिक लोगों को मारा