1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. donald trump imitates pm modi indian accent

जब डोनाल्ड ट्रंप ने उतारी मोदी की नकल

Donald Trump
वॉशिगटन। अमेरिकी अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान नीति पर चर्चा करते हुए अचानक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल उतारने लगे। अमेरिका आने वाले दिनों में अफगानिस्तान में कम से कम 1000 और सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा है। ट्रंप प्रशासन के इस अहम फैसले की वजह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
 
अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने बताया है कि ट्रंप भारतीय प्रधानमंत्री और उनके बोलने के अंदाज से काफी प्रभावित हैं। यहां तक कि ट्रंप जब मोदी के बयान के बारे में बता रहे थे तो उनका लहजा और अंदाज भारतीय प्रधानमंत्री जैसा ही था।
 
इसके बाद ही ट्रंप ने अफगानिस्तान में ज्यादा सैनिकों को भेजने और वहां निवेश करने का फैसला किया है। अमेरिका का मानना है कि उसकी मदद से अफगानिस्तान आने वाले दो सालों में अपनी सेना और पुलिस की मदद से देश के 80 फीसदी हिस्से पर अपना कब्जा कर लेगा।
 
हालांकि, रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने अभी इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। इन सैनिकों को अफगानिस्तानी सुरक्षा बलों की मदद के लिए भेजा जा रहा है ताकि वह तालिबान से लोहा लेने में अफगानी सुरक्षा बलों की मदद कर सकें।
 
इससे पहले भी ट्रंप ट्रंप ने अप्रैल 2016 में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान भारतीय कॉल सेंटर कर्मचारियों के अंग्रेजी बोलने के लहजे की भी नकल की थी। ट्रंप केवल भारतीयों के लहजे की ही नहीं, अक्टूबर 2017 में स्पेनिश लहजे की भी नकल उतार चुके हैं।
अगला लेख
जोहान्सबर्ग टेस्ट, सफाए से बचने के लिए टीम इंडिया में हो सकते हैं ये बदलाव