शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump, daughter Ivanka Trump, profile,
Written By
Last Updated : रविवार, 19 सितम्बर 2021 (14:00 IST)

क्‍या आप जानते हैं कितने करोड़ की मालकिन हैं ‘इवांका ट्रम्‍प’ और उनके किस ‘फैशन ब्रॉन्‍ड’ की पूरे अमेरिका में है धाक

क्‍या आप जानते हैं कितने करोड़ की मालकिन हैं ‘इवांका ट्रम्‍प’ और उनके किस ‘फैशन ब्रॉन्‍ड’ की पूरे अमेरिका में है धाक - Donald Trump, daughter Ivanka Trump, profile,
ह्यूसटन के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूरे परिवार को भारत आने का न्योता दिया था।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने भी पीएम मोदी के इस न्यौते को स्वीकार किया और दो दिन के लिए ट्रंप अपने पूरे परिवार के साथ भारत आया था, लेकिन इस दौरे में सबसे ज्‍यादा कवरेज इवांका ट्रंप को मिला। पूरे भारत की नजरें इवांका पर थीं। क्‍योंकि वे एक स्‍टाइल आइकॉन हैं, जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही स्‍टाइलिश हैं।

इसके साथ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही काबिल भी मानी जाती हैं। किसी सुपरमॉडल की कद काठी वाली इवांका ट्रंप व्हाइट हाउस में अपने पिता डॉनल्ड ट्रंप की मुख्य सलाहकार रह चुकी हैं।

इवांका डोनल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं। वैसे तो अमेरिका की राजनीति में उनकी पहचान फर्स्ट डॉटर के तौर पर होती रही है, लेकिन उन्‍होंने अपने दम पर अमेरिका में बड़ा बिजनेस एम्पायर खड़ा किया है। अमेरिका की राजनीति में आने से पहले मॉडल रह चुकीं इवांका ने फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमाई थी।

रिपोर्ट के मुताबि‍क इवांका करीब 2 हजार करोड़ की मालकिन हैं। उनका अपने नाम पर एक बड़ा फैशन ब्रांड हुआ करता था। इवांका ब्रांड के कपड़े, जूते, हैंडबैग्स और गहने अमेरिका में मशहूर हैं। 1997 में इवांका ने मिस टीन यूएसए प्रतियोगिता का भी आयोजन किया था। इवांका के पति जैरेड कुशनर रियल एस्टेट बिजनेसमैन के साथ-साथ ट्रंप सरकार में सलाहकार रह चुके हैं।

इवांका और जैरेड कुशनर की शादी साल 2009 में हुई। दोनों के तीन बच्चे हैं। एक बेटी और दो बेटे हैं। इवांका सिर्फ 11 साल की थीं जब साल 1992 में ट्रंप और उनकी पहली पत्नी का तलाक हो गया था।

इवांका ने 16-17 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। लेकिन उनका मन हमेशा से बिजनेस की तरफ ही था। वो बहुत शुरुआत से अपने पिता की बोर्ड मीटिंग्स का हिस्सा बनने लगी थीं लेकिन आधिकारिक तौर पर वो अपने पिता ट्रंप से साल 2005 में जुड़ीं जब अपना ग्रेजुएशन पूरा कर चुकी थीं।
ये भी पढ़ें
अंबिका सोनी क्यों नहीं बनना चाहतीं पंजाब की मुख्‍यमंत्री, दिया बड़ा बयान...