shradh paksha
✕

अमेरिकी राजदूत की हत्‍या की साजिश पर बोले ट्रम्‍प, हम एक हजार गुना बड़ा हमला करेंगे

Updated: मंगलवार, 15 सितम्बर 2020 (16:44 IST)
ईरान के दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका की राजदूत की हत्‍या के साजिश रचने की खबरों के बीच अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने तेहरान को बड़ी धमकी दी है।

उन्‍होंने कहा कि अगर ईरान ने कासिम सुलेमानी की हत्‍या का बदला लेने के लिए अमेरिका या अमेरिकी लोगों पर कोई हमला किया तो वह किसी भी ईरानी हमले का एक हजार गुना ज्‍यादा विनाशक हमले से जवाब देंगे।

ट्रंप ने ट्वीट किया, 'मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि ईरान कासिम सुलेमानी की हत्‍या का बदला लेने के लिए (अमेरिकी राजदूत की) हत्‍या की साजिश रच रहा है या अमेरिका के खिलाफ अन्‍य हमले की साजिश रच रहा है। कासिम सुलेमानी की हत्‍या भविष्‍य में अमेरिकी सैनिकों पर होने वाले किसी भी हमले और अमेरिकी सैनिकों की हत्‍या को रोकने के लिए किया गया था।'

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि अगर ईरान ने अमेरिका के खिलाफ किसी भी तरह से कोई भी हमला किया तो तेहरान के खिलाफ एक हजार गुना ज्‍यादा ताकत से हमला किया जाएगा।

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अपने ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्‍या का बदला लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका में अमेरिका के राजदूत की हत्‍या कराना चाहता है। अमेरिकी खुफिया सूत्रों ने बताया कि अमेरिका के राजदूत की हत्‍या की साजिश का खुलासा ऐसे समय पर हुआ है जब ईरान अमेरिकी हमले का बदला लेने के लिए बेताब है।

अगर ईरान ने इस हमले को अंजाम दिया तो पहले से खराब चल रहे ईरान-अमेरिका के संबंध और ज्‍यादा बिगड़ जाएगा। साथ ही अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप पर ईरान पर पलटवार करने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे पूरे पश्चिम एशिया के युद्ध में फंसने का खतरा बढ़ जाएगा। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी अफ्रीका में ईरान दूतावास इस पूरे हमले की साजिश में शामिल है।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बुधनी में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में धरने पर शिवराज, अपनी ही सरकार को घेरा

अहमदाबाद में 'वाइब्रेंट नवरात्रि महोत्सव 2026' का भव्य शुभारंभ: CM भूपेंद्र पटेल ने किया उद्घाटन

LIVE: इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, केजरीवाल के खिलाफ FIR

इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को मिलने से क्यों किया इनकार?

विपक्ष के मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

अगला लेख