ramcharitmanas
✕

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, खूंखार आतंकी संगठन IS का किया खात्मा

Updated: गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (09:45 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि खूंखार आतंकवादी संगठन IS का खात्मा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संभवत: अगले सप्ताह वे किसी भी समय आईएस को उसके कब्जे वाले क्षेत्रों से 100 फीसदी तक खदेड़ने की औपचारिक घोषणा करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सेना, उसकी गठबंधन सहयोगी और सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज ने सीरिया और इराक में पहले आईएस के कब्जे में रहे पूरे क्षेत्र को लगभग आजाद करा लिया है।

ट्रंप ने एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, संभवत: अगले सप्ताह यह घोषणा की जाएगी कि हमने आईएस के क्षेत्र पर 100 फीसदी तक नियंत्रण कर लिया है लेकिन मैं आधिकारिक बयान का इंतजार करना चाहता हूं। मैं जल्दबाजी में यह नहीं कहना चाहता। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के नए रुख के कारण मैदान पर अमेरिकी कमांडर और गठबंधन के सहयोगी सशक्त हुए और उन्होंने सीधे आईएस की दुष्ट विचारधारा का सामना किया।

उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में अमेरिका और उसके सहयोगियों ने 20000 वर्ग मील से अधिक भूमि पर फिर से कब्जा जमाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, हमने युद्ध का एक मैदान जीता और उसके बाद जीतते चले गए और मोसुल तथा रक्का दोनों को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया। उन्होंने कहा, आईएस के सौ से ज्यादा अन्य शीर्ष अधिकारियों का खात्मा किया गया और हजारों आईएस लड़ाकों को खदेड़ दिया।

ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और उसके अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों ने खूंखार आतंकवादियों के चंगुल से 50 लाख से ज्यादा नागरिकों को रिहा कराया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष एक साझा लड़ाई है। उन्होंने कहा, हमने साथ मिलकर लड़ाई लड़ी। अगर हम साथ मिलकर नहीं लड़ते तो कभी आज जैसी स्थिति नहीं हो सकती थी। हर किसी को अपनी भूमिका अदा करनी है और अपना योगदान देना है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने स्वामित्व योजना के तहत दिए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र, 10 हितग्राहियों को मिला मालिकाना हक

LIVE: दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शनकारी, पुलिस ने दिखाई सख्ती, 500 से ज्यादा हिरासत में

CJP Protest: दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से ही हिरासत में लिए गए अभिजीत दिपके, सौरभ दास - आशुतोष रांका भी डिटेन

'देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश': राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

हरिद्वार में ओलों से टूटे कारों के कांच, जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख