biodatamaker
✕

किम के साथ शिखर बैठक की तैयारी आगे बढ़ी : ट्रंप

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (14:43 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ उनके अगले शिखर बैठक की तैयारी चल रही है और इसके लिए स्थान के रूप में 3 से 4 नामों पर विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में कहा कि बैठक संभवत: सिंगापुर में नहीं होगी।
 
 
गौरतलब है कि जून में उनके बीच पहली ऐतिहासिक वार्ता वहीं पर हुई थी। इस वार्ता में उन्होंने उत्तर कोरिया के परिमाणु हथियार कार्यक्रम को बंद करने और वॉशिंगटन तथा प्योंगयांग के बीच बैर को खत्म करने के बारे में बात की थी। ट्रंप ने कहा कि सम्मेलन होने में अब ज्यादा वक्त नहीं है और यह 6 नवंबर के मध्यावधि चुनाव के बाद हो सकता है।
 
उन्होंने कहा कि यह मुलाकात अमेरिका या फिर उत्तर कोरिया में हो सकती है। अगले सम्मेलन के बारे में विचार-विमर्श करने के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने सोमवार को प्योंगयांग में किम से मुलाकात की थी। वहां से लौटकर व्हाइट हाउस में पोम्पिओ ने संवाददाताओं को बताया था कि वे मंगलवार देर रात ही उत्तर कोरिया दौरे लौटे हैं और यह दौरा काम का रहा है। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख