ramcharitmanas
✕

अमेरिका में प्रचंड हुआ तूफान 'माइकल' फ्लोरिडा तट की ओर बढ़ा, स्थानीय निवासियों को चेतावनी

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (14:38 IST)
पनामा सिटी। अमेरिका में तूफान माइकल तेज गति से फ्लोरिडा तट की ओर बढ़ रहा है जिसके चलते दक्षिणी राज्य के गवर्नर ने निवासियों को एक भयानक तूफान के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। माइकल 195 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ फ्लोरिडा की ओर बढ़ रहा है। यह तृतीय श्रेणी के तूफान में बदल गया है।
 
 
राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) ने बताया कि तूफान के बुधवार दोपहर तक पहुंचने की आशंका है जिससे तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने कहा कि माइकल तूफान एक भयानक तूफान है और इसका पूर्वानुमान अधिक खतरनाक है। यह जानलेवा खतरा है। उन्होंने तूफान से निपटने के लिए नेशनल गार्ड के 2,500 सदस्यों को सक्रिय रहने के लिए कहा है।
 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राज्य के लिए आपात स्थिति की घोषणा की है, साथ ही राहत अभियानों के लिए संघीय फंड जारी किए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह अनिवार्य है कि आप अपने राज्य तथा स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों पर ध्यान दें। कृपया तैयार रहें, सावधान रहें और सुरक्षित रहें। (भाषा) (Symbolic photo)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल, 1 अमेरिकी नागरिक भी शामिल

अगला लेख