suvichar

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े 16 परिसरों पर आयकर के छापे

Updated: बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 (14:29 IST)
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने कथित कर चोरी से जुड़े एक मामले में बुधवार सुबह दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और गुडगांव में स्थित कम से कम 16 परिसरों पर करीब 60 आयकर अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की टीम छापेमारी की कार्रवाई कर रही है।
 
 
छापेमारी करने वाले दल वसंत कुंज और डिफेंस कॉलोनी जैसे इलाकों में स्थित परिसरों में कार्रवाई कर रहे हैं। इनके अलावा पश्चिम विहार, नजफगढ़, लक्ष्मी नगर तथा गुडगांव के पालम विहार इलाकों में भी दफ्तरों और आवासों पर छापेमारी की जा रही है।
 
यह कार्रवाई ब्रिस्क इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स प्रालि और कॉर्पोरेट इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस नाम की 2 फर्मों के खिलाफ करचोरी मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। इन फर्मों के मालिक गहलोत के परिजन हैं, वे ही इनका संचालन भी करते हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि कई लेन-देन के चलते और लाभ को कथित तौर पर कम करके बताने के कारण विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों के प्रमोटरों के खिलाफ कर चोरी की जांच शुरू की। पहली कंपनी रीयल एस्टेट क्षेत्र की है जबकि दूसरी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) है। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक गहलोत दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में परिवहन, कानून और राजस्व मंत्री हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख