Hanuman Chalisa
✕

ट्रंप की पाकिस्तान को चेतावनी, खुश हुए मुहाजिर

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (11:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में मुहाजिरों के एक समूह ने ट्रंप प्रशासन द्वारा आतंकी समूहों को 'शरण' देने पर पाकिस्तान को चेतावनी दिए जाने का स्वागत किया है। 'मुहाजिर' शब्द का इस्तेमाल उर्दू बोलने वाले उन प्रवासियों के लिए किया जाता है जिन्होंने 1947 में भारत छोड़ा था और पाकिस्तान चले गए थे। सिन्ध प्रांत में भारी संख्या में ऐसे लोग बसे हुए हैं।
 
युद्धग्रस्त देश में जमीनी वास्तविकता का जायजा लेने के लिए अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस हाल ही में अफगानिस्तान की अघोषित यात्रा पर गए थे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तालिबान और अन्य आतंकी समूहों को सुरक्षित पगाहगाह मुहैया कराने पर पाकिस्तान को चेतावनी दी है।
 
पाकिस्तान को एक और कठोर चेतावनी देते हुए पेंस ने कहा था कि जैसा की राष्ट्रपति ने कहा है, ऐसा अब मैं बता रहा हूं। अमेरिका के साथ भागीदारी करने से पाकिस्तान को बहुत फायदा हुआ है और अपराधियों एवं आतंकवादियों को शरण देते रहने से पाकिस्तान को बहुत खामियाजा उठाना पड़ सकता है। ट्रंप को लिखे एक पत्र में वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस (डब्ल्यूएमसी) ने अफगानिस्तान में पेंस द्वारा इस सिलसिले में दिए गए बयान का स्वागत किया है।
 
डब्ल्यूएमसी ने कहा है कि दक्षिण एशिया में विशेषकर पाकिस्तानी सेना प्रतिष्ठान और खुफिया शाखा इंटरसर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के जरिए आतंकवादी संगठनों को सहारा देने और सहयोग करने की दुर्भावनापूर्ण नीति को लेकर पाकिस्तान को 'चेतावनी' देना एक 'साहसिक' नीति है।
 
अपने पत्र में डब्ल्यूएमसी ने पाकिस्तान के संबंध में दक्षिण एशिया नीति तैयार करने में ट्रंप प्रशासन को मदद करने का भी प्रस्ताव दिया है। ट्रंप ने अगस्त में अपनी दक्षिण एशिया नीति की घोषणा की थी जिसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ज्यादा कुछ नहीं करने का पाकिस्तान पर आरोप लगाया था। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

रविशंकर ने कांग्रेस की 1 नंवबर वाली रैली को सिख दंगों से जोड़ा, राहुल गांधी से पूछा सवाल

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख