बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. disco dance of Taliban fighter taking off his guns
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (15:13 IST)

तालिबान लड़ाके का बंदूकें उठाकर डिस्को डांस, वीडियो हुआ वायरल

तालिबान लड़ाके का बंदूकें उठाकर डिस्को डांस, वीडियो हुआ वायरल - disco dance of Taliban fighter taking off his guns
अफगानिस्तान पर जबसे तालिबान का नियंत्रण हुआ था तो कई खतरनाक वीडियोज सामने आए थे। रोज ही सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान ट्रेंड करता था। कहीं कोई बंदूकें लेकर जिम में चला गया, कहीं कोई पार्क में बंदूकें थामे झूले रहा रहा था, तो कहीं प्लेन से लोगों का गिरते हुए दर्दनाक वीडियो सामने आया।

 
पूरी दुनिया इन वीडियोज को देखकर हैरान व परेशान थी कि भई ये तालिबानी लड़ाके किस-किस तरह की हरकतें कर रहे हैं? अब एक और वीडियो आया है जिसमें भी तालिबानी लड़ाका डांस करते हुए दिख रहा है। वो भी हाथ में दो-दो बंदूकें उठाकर।
 
इस वीडियो में कई लोग आसपास बैठे दिखते हैं। एक तालिबानी लड़का हाथ में एक बंदूक ले और दूसरी बंदूक कंधे पर टांगे डांस कर रहा है। वो अफगानिस्तान का पारंपरिक डांस कर रहा है। वो झूमकर नाचे जा रहा है।
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव कोरोना संक्रमित