गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Coronavirus fatalities rise to 361 in China
Written By
Last Modified: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (08:55 IST)

चीन में Corona virus ने ली 361 लोगों की जान, सेना को सौंपा गया अस्पताल

चीन में Corona virus ने ली 361 लोगों की जान, सेना को सौंपा गया अस्पताल - Coronavirus fatalities rise to 361 in China
बीजिंग। चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। खबरों के अनुसार इस वायरस के कारण 361 लोगों की मौत हो गई है। 14 हजार से ज्यादा लोग इस खतरनाक वायरस के संक्रमण के शिकार हैं। चीन की सेना को उस अस्पताल की जिम्मेदारी सौंप दी गई जिसे विशेष रूप से कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों का उपचार करने के लिए बनाया गया है।
 
लगभग 1,400 सैन्य चिकित्सक एक हजार बिस्तरों वाले ‘फायर गॉड माउंटेन’ नामक अस्पताल में विषाणु से संक्रमित लोगों का इलाज करेंगे।
खबरों के अनुसार अस्पताल का निर्माण शुरू होने के 10 दिन बाद ही सोमवार को मरीज आने शुरू हो जाएंगे। यह अस्पताल उन 2 अस्थायी अस्पतालों में से एक है जिन्हें वुहान के अस्पतालों में मरीजों बढ़ती संख्या को देखते हुए बनाया गया है।
 
कैसे फैला वायरस : अभी तक 2019 novel कोरोना वायरस के फैलने के कारण का पता नहीं लगा है। यह वायरस का बड़ा ग्रुप है, जिसमें कुछ मरीजों इससे बीमार हो रहे हैं वहीं कुछ जानवरों में भी फैल रहे हैं। बताया जा रहा है कि चीन के हुवेई प्रांत के वुहान शहर में इसके फैलने का बड़ा कारण यह था कि उन लोगों का कही न कहीं सी-फूड और जानवरों के बाजार से संबंध था। बताया जा रहा है कि जानवरों से इसका संक्रमण इंसानों में आया है। 
ये भी पढ़ें
राजा भोज एयरपोर्ट पर लगी सेंध, हेलीकॉप्टर पर किया पथराव