biodatamaker

दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा में दरार, बनने में लगे थे 90 साल

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (12:47 IST)
फाइल फोटो
बीजिंग। चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में दुनिया की सबसे बड़ी बुद्ध प्रतिमा चार महीने की जांच-परख से गुजरेगी। प्रतिमा की मरम्मत के लिए चल रही कवायद के तहत मौके पर जाकर यह जांच-परख की जाएगी। 
 
लेशान शहर के बाहरी हिस्से में बनाई गई 71 मीटर ऊंची प्रतिमा की छाती और पेट वाले हिस्से में दरार आ गई है और कहीं-कहीं यह टूट भी गई है। लेशान बुद्ध क्षेत्र की प्रबंधन समिति ने यह जानकारी दी। 
 
चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि आठ अक्टूबर से शुरू होने जा रही जांच-परख की प्रक्रिया के दौरान बुद्ध की प्रतिमा का प्रमुख हिस्सा आंशिक तौर पर या पूरी तरह ढक दिया जाएगा। 
 
सांस्कृतिक स्मृति-चिह्नों के दर्जनों विशेषज्ञों की निगरानी में प्रतिमा की जांच की जाएगी। इसमें 3डी लेजर स्कैनिंग, इंफ्रारेड थर्मल इमेजिंग जैसी तकनीक का इस्तेमाल होगा और ड्रोन से हवाई सर्वेक्षण भी किया जाएगा। 
 
बुद्ध की इस प्रतिमा के निर्माण में 90 साल से ज्यादा का वक्त लगा था। इसे बनाने की शुरुआत तांग वंश (618-907) के शासन के दौरान वर्ष 713 में हुई थी। 
 
यूनेस्को द्वारा विश्व सांस्कृतिक धरोहर घोषित की जा चुकी इस प्रतिमा की कई बार जांच और मरम्मत हो चुकी है। (भाषा) 
 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

इंदौर के सारांश जैन कोलंबो टेस्ट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बेहद करीब

चुनाव से पहले UP में बड़ा सुरक्षा अलर्ट, अखिलेश-मायावती समेत 52 दिग्गजों को मिली बुलेटप्रूफ जैकेट

कनाडा के PM कार्नी ने अमेरिका के साथ तोड़ी व्यापार वार्ता, बौखलाए ट्रंप ने ठोका 50% टैरिफ, अब डॉलर के बदले डॉलर से जवाब

US-Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामान पर ठोका 50% टैरिफ, कनाडा ने भी किया टैरिफ वार

अगला लेख