1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Ramkumar out in the first round of China Open qualifying

रामकुमार चाइना ओपन क्वालीफाइंग के पहले दौर में हारे

Ramkumar Ramanathan
बीजिंग। भारत के रामकुमार रामनाथन चाइना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग के पहले दौर में सोमवार को अमेरिका के टैनिस सैंडग्रेन से हारकर बाहर हो गए। विश्व में 123वें नंबर के रामनाथन 59वीं रैंकिंग के सैंडग्रेन को चुनौती देने में नाकाम रहे और केवल 64 मिनट में 1-6, 2-6 से हार गए।
 
 
इस टूर्नामेंट में अब भारत की निगाहें रोहन बोपन्ना पर टिकी रहेंगी, जो फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलिन के साथ मिलकर युगल में चुनौती पेश करेंगी। इस जोड़ी का पहले दौर में मुकाबला ब्रिटेन के काइल एडमंड और हंगरी के मार्टिन फुकसोविक्स से होगा।
अगला लेख
क्रिकेट मैदान पर हादसा, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर रेनशॉ की सिर पर लगी गेंद, हालत स्थिर