ramcharitmanas

चीन में बच्चों को सूई से गोदने वाली शिक्षिका की कम सजा पर आलोचना

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (20:38 IST)
बीजिंग। सूई से बच्चों को यातना देने वाली एक शिक्षिका को 18 महीने की जेल की सजा को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हुई है और सजा को बहुत कम बताया गया है।
 
 
बीजिंग चाओयांग कोर्ट ने कहा कि आरवाईबी एजुकेशन न्यू वर्ल्ड केजी में शिक्षिका लीयू यनान ने नवंबर 2017 में 4 बच्चों को सूई से गोद दिया था। इस मामले की राष्ट्रीय स्तर पर खूब आलोचना हुई थी। द्विभाषी चीनी-अंग्रेजी स्कूल के बच्चों के शरीर पर सूई से गोदे जाने के निशान मिलने पर जांच की गई। इस तरह के भी आरोप लगे कि बच्चों को रहस्यमयी दवा भी दी गई।
 
अदालत ने एक बयान में कहा कि बहुत ही घृणित घटना थी। शिक्षिका के व्यवहार ने बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत नुकसान पहुंचाया, हालांकि बच्चे गंभीर रूप से घायल नहीं हुए। सजा पूरी होने के बाद अगले 5 साल तक लीयू के बच्चों के साथ काम करने पर रोक भी रहेगी।
 
स्कूल चलाने वाली कंपनी आरवाईबी एजुकेशन ने घटना के लिए माफी मांगी है। बहरहाल, सजा को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया आई है। लोगों का कहना है कि किसी भी अधिकारी को दंडित नहीं किया गया। (भाषा)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

त्योहारों से पहले प्याज ने रुलाया! नासिक में 76% बढ़े दाम, कई राज्यों में कीमतें दोगुनी

महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग, धुएं में दम घुटने से 3 मासूमों की मौत

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

भूपेंद्र पटेल का अमेरिका दौरा: न्यू जर्सी में विश्व प्रसिद्ध BAPS स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन

Top News 24 August : 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, H1N1 पर ICMR का बड़ा अपडेट और मिस यूनिवर्स इंडिया बनीं केरल की केजिया लिज

अगला लेख