• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. British police, suspects terror, terrorism
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 सितम्बर 2016 (20:25 IST)

ब्रिटिश पुलिस ने किया 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार

ब्रिटिश पुलिस ने किया 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार - British police, suspects terror, terrorism
लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने गुरुवार को यहां दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इन आतंकवादियों के बारे में संदेह है कि वे आतंकवादी हमले की योजना बना रहे थे। 
 
ब्रिटेन की महानगर पुलिस ने एक वक्तव्य में गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों का नाम नहीं बताया। 
 
गिरफ्तार आतंकवादियों में से एक की आयु 19 और दूसरे की 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस की आतंकवाद विरोधी शाखा की जांच के बाद दोनों की गिरफ्तारी पश्चिमी लंदन से की गई। (वार्ता)