Hanuman Chalisa

जज्बे को सलाम! बीमारी के बाद काटने पड़े हाथ-पांव, फिर भी संसद पहुंचे, लड़ना चाहते हैं चुनाव

Updated: शनिवार, 25 मई 2024 (14:33 IST)
British MP Craig McKinley: ब्रिटिश संसद के निचले सदन 'हाउस ऑफ़ कॉमन्स' के एक बीमार सांसद, बुधवार 22 मई को जब संसद में लौटे, तो उनके दोनों हाथों और दोनों पैरों के निचले आधे हिस्से नहीं थे! वे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की टोरी पार्टी के एक सांसद हैं। 57 वर्षीय क्रेग मैकिन्ले का जीवन सेप्सिस (रक्त विषाक्तता) के कारण गंभीर ख़तरे में था। पिछले वर्ष सितंबर में उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। वहां 16 दिनों तक उन्हें कृत्रिम कॉमा में रखा गया।
 
बुधवार 22 मई को जब वे प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के साथ संसद में पहुंचे और अपना स्थान ग्रहण किया, तो सभी लोगों ने खड़े हो कर तालियां बजाते हुए गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत मैकिन्ले ने इसे अपने जीवन का एक बहुत ही 'भावप्रवण दिन' बताया। 
 
मैं भाग्यशाली कि जीवित हूं : सेप्सिस के कारण पिछले वर्ष सितंबर में क्रेग मैकिन्ले की हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि डॉक्टरों को अंततः दिसंबर 2023 में उनके कई अंग काटने पड़े। BBC को उन्होंने बताया कि उनकी 'कोहनी से ऊपर और घुटनों से ऊपर' का हिस्सा बचाने के लिए, डॉक्टरों को उनके दोनों हाथों और पैरों के वे हिस्से काटने पड़े, जो कोहनी और घुटनों से नीचे हैं। उनका कहना था कि मैं भाग्यशाली था कि मैं जीवित हूं। 
 
बायोनिक सांसद : मैकिन्ले अपने हाथों और पैरों के कटे हुए हिस्सों की कमी को अब कृत्रिम हाथों और पैरों की सहायता से किसी हद तक पूरी करते हैं। अपने आप को अब एक 'बायोनिक सांसद' बताते हैं। घुटनों से नीचे के उनके नकली पैरों के लिए उन्हें अलग जूते लेने पड़े हैं। कृत्रिम बांहों पर अब कोई जैकेट भी फिट नहीं बैठती। ALSO READ: जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय
 
लड़ना चाहते हैं चुनाव : प्रधानमंत्री सुनक की टोरी पार्टी के सांसद क्रेग मैकिन्ले, अपनी शारीरिक बाधाओं के बावजूद, इस साल के आम चुनाव में खड़े होना चाहते हैं। प्रधानमंत्री सुनक ने 22 मई को घोषित किया कि चुनाव के लिए मतदान 4 जुलाई को होगा। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, उनकी पार्टी का जीतना इस बार संभव नहीं लगता। जनमत सर्वेक्षणों में विपक्षी लेबर पार्टी सबसे आगे चल रही है। सुनक ने, लंबे समय के बाद संसद में लौटे मैकिन्ले के 'अविश्वसनीय लचीलेपन' की प्रशंसा की। विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने भी मैकिन्ले के 'साहस और दृढ़ संकल्प' की सराहना की। 
 
आमतौर पर रक्त विषाक्तता के रूप में जाना जाने वाला सेप्सिस, पारंपरिक अर्थों में विषाक्तता नहीं है। वह तब होता है, जब सामान्यतः किसी बाहरी संक्रमण से लड़ने वाली शरीर की अपनी ही प्रतिरक्षण प्रणाली, अपने ही ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंचाने लगती है। यह किसी संक्रमण का सबसे गंभीर रूप है। ALSO READ: थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे
 
BBC से बात करते हुए, मैकिनले ने बताया कि कैसे अस्पताल पहुंचने के आधे घंटे के भीतर ही उनका पूरा शरीर 'बहुत अजीब-सा नीला' हो गया था–– यानी उन्हें 'सेप्टिक शॉक' का सामना करना पड़ा था। डॉक्टरों ने उनकी पत्नी को बताया कि इस बात की केवल 5 प्रतिशत संभावना है कि उनके पति कॉमा से बाहर आ सकेंगे। ALSO READ: जर्मनी में क्‍यों उठ रही है इस्लामी ख़लीफत बनाने की मांग?
 
जब डॉक्टरों ने कहा काटने पड़ेंगे अंग : मैकिन्ले बेहोशी से जब जागे, तो उन्होंने देखा कि उनके हाथ-पैर पूरी तरह से काले हो गए हैं –– 'प्लास्टिक की तरह'। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनके अंग काटने पड़ेंगे। वे 2015 से हाउस ऑफ कॉमन्स में टोरी पार्टी के सांसद हैं। इस साल के संसदीय चुनाव में वे फिर से भाग लेना चाहते हैं। यदि टोरी पार्टी उन्हें फिरसे अपना प्रत्याशी बनाती है, तो हो सकता है कि उनकी बीमारी और विकलांगता की साहसिक कहानी, उनके मतदाताओं के मन में भी ऐसी सहानूभूति जगाए कि हवा, टोरी पार्टी के प्रतिकूल होते हुए भी, वे अपने चुनाव-क्षेत्र में इस बार भी जीत जाएं।
लेखक के बारे में
राम यादव
राम यादव डायचे वेले हिन्दी (जर्मनी) के पूर्व प्रमुख हैं। देश-विदेश की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रम पर इनकी अच्छी पकड़ है। आधी सदी से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। .... और पढ़ें

Show comments

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

Anti Paper Leak Bill 2026 : पेपर लीक विरोधी बिल पास होने पर इंस्टाग्राम पर PM मोदी का संदेश, पेपर लीक गैंग पर होगी सख्त कार्रवाई

CM डॉ. मोहन यादव की लीडरशिप में MP ने बनाया नया रिकॉर्ड, E-Pravesh से 4.89 लाख छात्रों ने लिया एडमिशन

Priyanka Gandhi Remark : प्रियंका गांधी की 'गौमूत्र एक्सपर्ट' टिप्पणी पर 214 शिक्षाविदों का खुला पत्र, IIT मद्रास निदेशक के समर्थन में उठी आवाज

UP News: योगी सरकार का बड़ा कदम, 3 से 10 अगस्त तक चलेगा ‘दिव्यांगजन रोजगार अभियान 3.0’; ITI में लगेंगे विशेष रोजगार कैंप

PM Modi के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामले में नोएडा में मुकदमा दर्ज, युवती और परिजन फरार, केस दिल्ली ट्रांसफर

अगला लेख