सम्बंधित जानकारी
- नेपाल जाने वाले भारतीय हो जाएं सावधान! 100 रुपए से ज्यादा का नोट नहीं चलेगा...
- काबुल में खतरनाक स्तर पर पहुंचा वायु प्रदूषण, सांस लेने में हो रही तकलीफ
- सरकार का कामकाज ठप होने पर लेडी गागा के निशाने पर ट्रंप और पेंस...
- नए गेम ऐप से बढ़ेगी एकाग्रता, शोधकर्ताओं ने विकसित किया 'डीकोडर'
- भारत के धनकुबरों की संपत्ति में प्रतिदिन 2200 करोड़ रुपए का इजाफा...
दुनिया के सबसे प्यारे कुत्ते 'बू' की मौत | boo and buddy died
सान फ्रांसिस्को। विश्व के सबसे प्यारे कुत्ते बू की मौत हो गई है। वह पिछले वर्ष अपने साथी की मौत के बाद से अस्वस्थ रहता था। यह दावा कुत्ते के मालिकों ने किया है।
पॉमेरियन बू और उसके साथी बडी के मालिकों द्वारा दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करने के बाद दोनों कुत्तों के फेसबुक पर काफी फॉलोअर्स बन गए थे।
बू और बडी 11 वर्षों तक एक साथ रहे। सीएनएन की खबर के अनुसार बू की मौत होने की पुष्टि उसके अमेरिकी मालिकों ने उसके 1.6 करोड़ फेसबुक फॉलोअर्स से शनिवार को एक पोस्ट में की। बू 12 वर्ष का था।
बू के मालिकों ने लिखा, 'बडी की मौत के तुरंत बाद बू को हृदय संबंधी परेशानी शुरू हो गई थीं। हमारा मानना है कि बडी की मौत के बाद बू का 'दिल टूट गया।' बू के मालिकों ने कहा कि बू की मौत शनिवार सुबह नींद में हो गई।
(भाषा)
(भाषा)
