biodatamaker

सीरिया में आयुध भंडार में विस्फोट, 39 की मौत

Updated: रविवार, 12 अगस्त 2018 (23:42 IST)
बेरुत। सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब प्रांत में आयुध भंडार के तौर पर इस्तेमाल की जा रही एक रिहायशी इमारत में रविवार को विस्फोट हो गया जिससे 12 बच्चों समेत कम से कम 39 लोग मारे गए।
 
मानवाधिकार संगठन 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्युमन राइट्स' ने बताया कि प्रांत की राजधानी इदलिब सिटी के उत्तर में तुर्की की सीमा के पास सरमादा शहर में एक इमारत में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 12 बच्चों समेत 39 लोग मारे गये और कई अन्य घायल हो गए।
 
संगठन ने बताया कि सीरियाई गृह युद्ध के दौरान अपने घरों से विस्थापित हुए लोग इस इमारत में रह रहे थे और हथियारों के एक सौदागर ने इसमें अपना भंडार बना रखा था।
 
राहत कर्मियों के एक समूह 'सीरियन व्हाइट हेलमेट्स' ने बताया कि विस्फोट में पूरी इमारत धराशायी हो गयी। उसने बताया कि मलबे में से 10 घायलों को निकाला गया है। मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है। विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। (भाषा) 
 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख