Daily Horoscope
✕

सोमालिया के व्यस्त बाजार में विस्फोट, 11 लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (12:16 IST)
मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू के एक व्यस्त बाजार में हुए विस्फोट में कम से कम 11 लोग मारे गए। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी मोहम्मद अब्दीकरीम ने कहा, विस्फोट में 11 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हम विस्फोट की जांच कर रहे हैं।

सूत्रों को अभी यह जानकारी नहीं है कि विस्फोट आत्मघाती हमलावर ने किया था या विस्फोट यंत्र के जरिए हुआ था। सोमालिया की राजधानी के करीब 70 किलोमीटर उत्तर में वानलावेन प्रांत के एक बाजार में यह विस्फोट हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद दाहिर ने कहा, बाजार में हड़कंप मच गया। कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। मैंने लोगों के शव देखे और हताहतों में सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। अभी तक किसी भी समूह ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस क्षेत्र में अलकायदा से जुड़ा शबाब संगठन सक्रिय है। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख