dharma sangrah

राहुल का जवाबी हमला, मेरी मां ने बहुत सहा है, कुर्बानियां दी हैं

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (13:16 IST)
बेंगलुरु। भाजपा और नरेन्द्र मोदी के हमलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पलटवार करते हुए कहा कि मैं जब मंदिर जाता हूं तो भाजपा ‘असहज’ महसूस करती है, मुझे नहीं लगता कि भाजपा को हिन्दू शब्द का अर्थ पता है। 
 
राहुल ने भाजपा के हर हमले का जवाब दिया। सोनिया गांधी को इटली वाले नाम से पुकारे जाने पर राहुल ने कहा कि मेरा इटालियन कम भारतीय ज्यादा हैं। उन्होंने देश के लिए बहुत कुछ सहा है, कुर्बानियां दी हैं।
 
भाजपा द्वारा राहुल गांधी को चुनावी हिन्दू कहे जाने के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मेरे मंदिर जाने से भाजपा वाले परेशान हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें हिन्दू शब्द का सही अर्थ पता है। 
 
चुनाव प्रचार के दिन राहुल ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को कॉपी कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव का संबंध कर्नाटक के भविष्‍य से है। चुनाव मुद्दों पर लड़ा जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी लोगों को मुद्दों से भटका रहे हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर निजी हमले करने का आरोप भी लगाया। 
 
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के लोगों से हमने काफी कुछ सीखा है। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री दलितों के मुद्दे क्‍यों नहीं उठाते हैं, ऊना के मुद्दे पर नहीं बोलते हैं। बिना किसी एजेंडे के चीन जाते हैं, लेकिन वहां डोकलाम का मुद्दा नहीं उठाते हैं। 

Show comments

'वंदे मातरम' विवाद के बाद सोनिया और राहुल की बढ़ी मुश्किलें, दोनों के खिलाफ थाने में दर्ज हुई FIR, मामले पर क्‍या बोले बंकिम चट्टोपाध्याय के वंशज?

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

क्या है 'मुंढे इफेक्ट'? जानिए कैसे IAS तुकाराम मुंढे ने एक ही झटके में बदल दी खाद्य सुरक्षा की तस्वीर, ब्लिंकिट से लेकर KFC और Starbucks को भी थमाए नोटिस!

सभी देखें

यूपी में सड़क सुरक्षा व शून्य मृत्युदर की दिशा में परिवहन विभाग ने उठाए कड़े कदम

तारापीठ मंदिर में दर्शन से पहले दर्दनाक हादसा, होटल में भीषण आग से 7 श्रद्धालुओं की मौत

स्पेन के सेउता पहुंचना चाहते थे प्रवासी, मोरक्को ने रोका

सावन सोमवार पर अशोकधाम मंदिर में बड़ा हादसा, करंट की अफवाह से मची भगदड़; 8 श्रद्धालुओं की मौत

Top News 17 August: नाग पंचमी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़, दिल्ली कूच की तैयारी में किसान; UGC-NET री-एग्जाम की तारीख घोषित

अगला लेख