सम्बंधित जानकारी
- इंडोनेशिया में फिर नाव हादसा, पानी में डूबने से 29 लोगों की मौत
- गुफा में फंसे फुटबॉलर जिंदा, बाहर निकलने में लग सकते हैं चार महीने (वीडियो)
- पाकिस्तान में ईंधन में आग : पेट्रोल 100 रुपए, डीजल 119 रुपए प्रति लीटर
- बादलों के बीच दिखे भगवान (वीडियो)
- चौंकिए मत... गटर के मेनहॉल में घुसकर वोट मांग रहा है यह शख्स, जानना नहीं चाहेंगे....
सीरिया के होम्स में मारा गया आईएस प्रमुख बगदादी का बेटा
काहिरा। सीरिया के होम्स शहर में चलाए गए एक अभियान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के प्रमुख अबू बकर अल-बगदादी का बेटा हुदाफा अल-बदरी मारा गया है। आईएस के आधिकारिक न्यूज चैनल ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर इस बात की जानकारी दी।
वक्तव्य के मुताबिक सीरिया के होम्स शहर में ताप विद्युत केंद्र के पास नुसैय्याह समुदाय और रूसी लोगों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान में आईएस प्रमुख का बेटा हुदाफा अल-बदरी मारा गया।
गौरतलब है कि 'नुसैय्याह' शब्द का इस्तेमाल सीरिया के अलावाइट समुदाय के लिए किया जाता है। (वार्ता)
