सम्बंधित जानकारी
- विनाश के लिए तैयार रहें, ईरान की चेतावनी, 1 अप्रैल से Google, Apple और Microsoft समेत 18 कंपनियों को बनाएगा निशाना
- क्या थी इजराइल की ‘डेकैपिटेशन स्ट्राइक’, कैसे नेतन्याहू ने ट्रंप को अयातुल्ला खामेनेई की हत्या के लिए मनाया?
- Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन
- खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग
- Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ
पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए। अस्पताल में आतंकी आमिर की हालत गंभीर बनी हुई है। आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और उसे हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है। यह हमला एक न्यूज चैनल के बाहर हुआ। हमजा का नाम भारत में कई आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है। हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना
पाकिस्तान के लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य और आतंकी आमिर हमजा पर जानलेवा हमला हुआ है। अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाया और गोलियां दागकर फरार हो गए। अस्पताल में आतंकी आमिर की हालत गंभीर बनी हुई है। आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्यों में से एक है और उसे हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता है। यह हमला एक न्यूज चैनल के बाहर हुआ। हमजा का नाम भारत में कई आतंकी हमलों से जुड़ा रहा है।
जांच में जुटीं पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां
हमले के पीछे किसका हाथ है, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने भी लश्कर-ए-तैयबा को आतंकी संगठन घोषित किया है और आमिर हमजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में शामिल किया हुआ है। आमिर हमजा ने आतंकवादी और मुंबई हमलों के साजिशकर्ता हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना की थी।
कौन है आमिर हमजा?
आमिर हमजा लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और अहम चेहरों में रहा है। उसने कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर इस संगठन की स्थापना की थी। वह न सिर्फ संगठन के वैचारिक प्रचार का प्रमुख चेहरा है, बल्कि फंडिंग, भर्ती और आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में भी उसकी बड़ी भूमिका मानी जाती है। आमिर अफगान मुजाहिदीन का भी हिस्सा रह चुका है और अपने भड़काऊ भाषणों और कट्टरपंथी लेखन के लिए जाना जाता है।
साल 2018 में पाकिस्तान में लश्कर से जुड़े संगठनों पर कार्रवाई के बाद हमजा ने खुद को अलग दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उसने 'जैश-ए-मनकाफा' नाम से एक नया संगठन बनाया, जो जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में सक्रिय रहा। लश्कर को 2008 के मुंबई हमलों (26/11) सहित भारत में कई बड़े आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
