1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. Cabinet has approved country's first rail corridor in Gujarat
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 14 मई 2026 (14:52 IST)

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Cabinet Approves Country's First Semi High Speed ​​Rail Corridor in Gujarat
Semi High Speed ​​Rail Corridor Project : आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने लगभग 20667 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-सरखेज–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड दोहरी लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे की यह पहली सेमी हाई स्पीड परियोजना होगी। इसे स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक से तैयार किया गया है।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने लगभग 20667 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-सरखेज–धोलेरा सेमी हाई-स्पीड दोहरी लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे की यह पहली सेमी हाई स्पीड परियोजना होगी। इसे स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक से तैयार किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद और धोलेरा के बीच 134 किलोमीटर लंबी सेमी हाई स्पीड वाली दोहरी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी। इस पर लगभग 20667 करोड़ रुपए की लागत आएगी। अहमदाबाद को धोलेरा से जोड़ने से यात्रियों का यात्रा समय कम हो जाएगा।

यह सेमी-हाई स्पीड रेल लाइन न केवल दो शहरों को करीब लाएगी बल्कि सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोगों को भी एक-दूसरे के करीब लाएगी। परियोजना का यह खंड अहमदाबाद, धोलेरा एसआईआर (विशेष निवेश क्षेत्र), आगामी धोलेरा हवाई अड्डे और लोथल राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएचएमसी) के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करेगा।
यह भारतीय रेलवे का पहला सेमी हाई स्पीड गलियारा होगा जिसे स्वदेशी रूप से विकसित तकनीक के साथ बनाया जाएगा। इस गलियारे पर ट्रेन की परिचालन गति 200 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। प्रस्तावित नई रेल लाइन का निर्माण 4 वर्षों में पूरा होना है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें