1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pm-modi-tweet-on-nautapa-heatwave-advisory-stay-hydrated-safety-tips-india

नौतपे की भीषण गर्मी पर पीएम मोदी का ट्वीट, देशवासियों को दी ये खास सलाह

PM Modi
देश में इन दिनों नौतपे का कहर दिखाई दे रहा है। भीषण गर्मी और लू से लोगों का हाल बेहाल है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते तापमान बढ़ जाता है। इस बीच पीएम मोदी ने लोगों से गर्मी से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने खुद को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही जरूरतमंदों को पानी पिलाने की भी सलाह दी है। 
 

पीएम मोदी ने दी यह सलाह

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाली कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें।

प्यासे व्यक्ति को एक ग्लास पानी दें

ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
 

बुजुर्गों का रखें ध्यान

एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि जब भी संभव हो, अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य प्रियजनों को फोन कर उनका हालचाल अवश्य पूछें। उन्हें पर्याप्त पानी पीने, दोपहर की तेज धूप में बाहर न निकलने और जितना हो सके, आराम करने की सलाह दें।
 

पशु पक्षियों का रखें ध्‍यान

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस प्रचंड गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों को भी नहीं भूलना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन रखना भी किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है। आइए, इन कठिन दिनों में पूरी संवेदनशीलता और करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
उत्‍तराखंड के CM धामी का खटीमा दौरा, क्षेत्रीय जनता से की मुलाकात, अधिकारियों को दिए निर्देश