बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. attack in syria
Written By
Last Modified: बेरूत , शनिवार, 18 जून 2016 (15:50 IST)

कुर्द मिलीशिया पर हमले में सात मरे

attack in syria
बेरूत। सीरिया के अलेप्पो शहर के बाहरी भाग में कुर्द मिलीशिया नियंत्रित क्षेत्र में शनिवार तड़के विपक्षी लड़ाकों के हमले में सात व्यक्ति मारे गए और 40 घायल हो गए।
 
ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार यह हमला कुर्द मिलीशिया के क्वार्टरों पर किया गया। यह हमला शेख मकसूद क्षेत्र में किया गया जो अलेप्पो शहर के निकट है।

पश्चिमी सीरिया के बहुत से विपक्षी लड़ाके पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित कुर्द लड़ाकों को पसंद नहीं करते। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
वेनेजुएला में खाद्य संकट, लूट के बीच दुकानें बंद