Hanuman Chalisa
✕

दुबई ने करवाई कृत्रिम बारिश, गर्मी व सूखे से मिली निजात

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (09:32 IST)
मुख्य बिंदु
 
दुबई। इन दिनों भारत, अमेरिका, कनाडा, चीन, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई देश भीषण गर्मी झेल रहे हैं तथा यहां तापमान 45 से 50 डिग्री के बीच जा रहा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। यहां तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया है तथा इस गर्मी से तपकर लोगों और पशु-पक्षियों की मौत हो रही है। इस गर्मी से बचने के लिए यूएई ने आर्टिफिशियल बारिश का नायाब तरीका निकाला।

ALSO READ: मुंबई में भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
 
'डेली मेल' की एक खबर के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात के मौसम विभाग ने रविवार को दुबई समेत कई इलाकों में बारिश का वीडियो फुटेज जारी किया है। इस भारी बारिश से झरने जैसी हालत हो गई थी। यूएई के मौसम विभाग ने रविवार को दुबई समेत कई इलाकों में बारिश का वीडियो फुटेज जारी किया है। भारी बारिश के कारण झरने जैसी हालत हो गई थी।
 
मौसम विभाग के अनुसार ये बारिश प्राकृतिक नहीं, बल्कि कृत्रिम बारिश थी। दरअसल, यूएई ने ड्रोन का इस्तेमाल करते हुए बादलों को इलेक्ट्रिकल चार्ज कर दिया। इससे बादल बरस पड़े। ये आर्टिफिशियल बारिश थी। इस तकनीक में बादलों को बिजली का जोर का झटका दिया जाता है। इससे बादलों में फ्रिक्शन (घर्षण) होती है और बारिश होने लगती है। यूएई में यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के एक्सपर्ट इस तरह की बारिश पर काम कर रहे हैं।
 
एक ड्रोन का उपयोग बादलों में इलेक्ट्रिक चार्ज को छोड़ने के लिए किया जाता है, जो पानी की बूंदों को एकसाथ जोड़ने में मदद करता है और बारिश होती है। इस मिशन पर 15 मिलियन डॉलर मिशन खर्च किए गए हैं, क्योंकि यूएई दुनिया के टॉप 10 सबसे शुष्क देशों में शुमार है। जहां औसत बारिश सिर्फ 3 इंच (78 मिलीमीटर) है। इस मिशन पर 15 मिलियन डॉलर मिशन खर्च किए गए हैं। ड्रोन तकनीक से ऐसी बारिश कराने में मदद मिल जाती है और गर्मी से निजात भी।(फ़ाइल चित्र)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख