suvichar
✕

बम धमाके की धमकी के बाद एयर इंडिया का विमान ब्रिटेन में उतरा

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2019 (00:08 IST)
लंदन/ मुंबई। मुंबई से अमेरिका जा रहे एयर इंडिया के एक विमान को गुरुवार को बम विस्फोट की धमकी के बाद लंदन के एक हवाई अड्डे पर एहतियातन उतारना पड़ा। यूके रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9 बजकर 50 मिनट पर एयर इंडिया के विमान की सुरक्षा के लिए अपने लड़ाकू विमानों को लगाया।
 
सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों के अनुसार मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारियों को 2 अज्ञात लोगों र्सेगी सेलीजनेव और नतालिया जमुरिना से ई-मेल मिले थे जिसमें चेतावनी दी गई थी कि 2 अन्य एयरलाइनों के साथ एयर इंडिया की उड़ान में 'हवा में विस्फोट' होगा। इसके बाद विमान को लंदन के लिए मोड़ा गया।
 
सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया के अलावा लुफ्थांसा की मुंबई-म्युनिख और स्विस एयर मुंबई-ज्यूरिख उड़ानों के लिए भी कथित खतरा था। ये विमान समय पर पहले ही उतर गए थे। लुफ्थांसा से अभी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।
 
एयर इंडिया ने कहा कि विमान लंदन में स्टैन्स्टेड हवाई अड्डा पर उतरा। एयरलाइन ने कहा कि एआई-191 मुंबई-नेवार्क बम धमाके की धमकी के कारण 27 जून को लंदन के स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर एहतियातन उतरा है। ब्रिटिश मीडिया की खबरों के अनुसार इस घटना के बाद स्टैन्स्टेड में सभी उड़ानें अस्थायी रूप से बाधित हुई हैं।
 
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि सभी 327 यात्रियों को विमान से उतार लिया गया है और बोइंग 777-300 ईआर विमान स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर खड़ा है।
 
उन्होंने बताया कि सभी यात्री इस समय हवाई अड्डे परिसर में हैं। इससे पूर्व एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा था कि 'बम खतरे' के कारण विमान को एहतियातन लंदन के स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे पर उतारा गया है, हालांकि ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परिचालन कारणों से यह कदम उठाया गया है।
 
स्थानीय एसेक्स पुलिस ने बताया कि सुरक्षा के बारे में अलर्ट की रिपोर्टों के बाद गुरुवार को लगभग 9 बजकर 50 मिनट पर विमान को स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे के लिए भेजा गया। स्टैन्स्टेड हवाई अड्डे ने कहा कि हमारा रनवे एयर इंडिया के विमान को एहतियातन उतारे जाने के बाद पूरी तरह से संचालन में है। हमें इस घटना के कारण हुए किसी भी व्यवधान के लिए खेद है और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख