Hanuman Chalisa

इंग्लैंड को पछाड़कर टीम इंडिया बनी ICC वनडे रैंकिंग में नंबर 1

Updated: गुरुवार, 27 जून 2019 (20:08 IST)
मैनचेस्टर। भारत ने इंग्लैंड से होने वाली विश्व कप भिड़ंत से 3 दिन पहले उसे हटाकर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। आईसीसी द्वारा जारी ताजा जारी रैंकिंग के अनुसार भारत रैंकिंग में 123 अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंच गया है। इसके बाद विश्व कप मेजबान इंग्लैंड (122) और न्यूजीलैंड (114) काबिज हैं।
 
मौजूदा चरण में सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली गत चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 112 अंक से चौथे स्थान पर है। हालांकि अगर भारत गुरुवार को विंडीज से हार जाता है तो वह इंग्लैंड से 1 स्थान पीछे खिसक जाएगा। भारत और इंग्लैंड को 30 जून को बर्मिंघम में एक-दूसरे से भिड़ना है।
 
अगर भारत विंडीज को हराने के बाद वो मैच जीत जाता है तो उसके 124 अंक हो जाएंगे और इंग्लैंड के खिसककर 121 अंक हो जाएंगे, वहीं दूसरी ओर अगर इंग्लैंड जीतता है तो वह 123 अंक से शीर्ष पर पहुंच जाएगा और भारत उससे 1 अंक पीछे होगा।
 
अगर भारत विंडीज से हार जाता है लेकिन इंग्लैंड को हरा देता है तो उनके 122 अंक रहेंगे जबकि इंग्लैंड के 121 अंक होंगे। हालांकि इंग्लैंड अगर भारत को हरा देता है और भारत विंडीज से हार जाता है तो वह 3 अंक की बढ़त बनाए रखेगा। इंग्लैंड के इससे 123 जबकि भारत के 120 अंक हो जाएंगे।

Show comments

सभी देखें

वर्ल्ड कप की हार से सचिन तेंदुलकर निराश, हमेशा रोहित-कोहली पर निर्भर नहीं रह सकते

ये था मैच का टर्निग पाइंट, यदि धोनी को पहले उतारते तो पलट सकती थी बाजी...

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया की हार के 5 मुजरिम

टीम इंडिया ने तोड़ा करोड़ों का सपना, काम नहीं आई धोनी-जडेजा की जुझारू पारी

फेल हुआ भारत का शीर्षक्रम, सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक

अगला लेख