• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Air France, Muslim country travel ban
Written By
Last Modified: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (20:17 IST)

एयर फ्रांस ने मुस्लिम देशों के 15 लोगों को यात्रा करने से रोका

Air France
पेरिस। एयर फ्रांस ने मुस्लिम देशों के 15 यात्रियों को अमेरिका की यात्रा करने से रोक दिया है क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नये आव्रजन प्रतिबंध के कारण प्रवेश देने से मना कर दिया जाता।
 
एयर फ्रांस ने बयान जारी कर कहा कि नये प्रतिबंध के बारे में शनिवार को अमेरिका की सरकार ने सूचित किया और उनके पास अमेरिका जाने वाले विमानों में यात्रियों को सवार होने से रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
 
एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने कल कहा कि 15 लोगों को उड़ान भरने से रोका गया। उन्होंने यात्रियों के नाम, उनके देश के नाम या अन्य ब्योरा मुहैया नहीं कराया।
 
कम्पनी ने पहले सूचना दी थी कि 21 यात्रियों को वापस किया गया लेकिन बाद में इसने वापस किए जाने वाले यात्रियों की संख्या में सुधार किया।
 
दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन ने भी ऐसा ही किया है। यात्री सात मुस्लिम बहुल देशों के थे, जो तीन महीने तक यात्रा प्रतिबंध से प्रभावित हैं। ये देश हैं इराक, सीरिया, ईरान, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भाजपा-पीडीपी गठबंधन में फिर हुई दरार